Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • ODI Bowling Ranking | मोहम्मद सिराज को पछाड़कर नंबर एक एकदिवसीय गेंदबाज बने केशव महाराज
  • SPORTS

ODI Bowling Ranking | मोहम्मद सिराज को पछाड़कर नंबर एक एकदिवसीय गेंदबाज बने केशव महाराज

News Chakra November 14, 2023
ODI-Bowling-Ranking-मोहम्मद-सिराज-को-पछाड़कर-नंबर-एक.webp

Keshav Maharaj becomes number 1 ODI bowler by defeating Siraj

केशव महाराज और मोहम्मद सिराज

Loading

दुबई: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को पछाड़कर दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) मंगलवार को दुनिया के नंबर एक एकदिवसीय गेंदबाज बन गए। सिराज एक हफ्ते तक ही शीर्ष रैंकिंग पर काबिज रह पाए। सिराज पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी (Shahin Shah Afridi) को हटाकर आठ नवंबर को दुनिया के नंबर एक एकदिवसीय गेंदबाज बने थे लेकिन नवीनतम सूची में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर ने उनकी जगह ले ली है।

महाराज ने एक नवंबर से विश्व कप के तीन मैच में सात विकेट चटकाए हैं जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में चार विकेट भी शामिल हैं। सिराज और महाराज के बीच हालांकि सिर्फ तीन रेटिंग अंक का अंतर है। सिराज विश्व कप में अब तक भारत के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह नौ मैच में 12 विकेट हासिल कर चुके हैं जिसमें 16 रन पर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव रैंकिंग में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। 

🔝 Maharaj takes the No. 1 spot
🇮🇳 Three India bowlers in the top five

The latest men’s ODI bowling rankings 📈 pic.twitter.com/UgQZMHlglw

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 14, 2023

यह भी पढ़ें

बुमराह नौ मैच में 17 विकेट के साथ मौजूदा विश्व कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं।  गेंदबाजी रैंकिंग में मोहम्मद शमी 12वें और रविंद्र जडेजा 19वें स्थान पर हैं। भारत के शुभमन गिल हालांकि बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।  पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दूसरे स्थान पर हैं। गिल और उनके बीच आठ रेटिंग अंक का अंतर है। गिल ने विश्व कप में अब तक सात मैच में 270 रन बनाए हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चौथे स्थान पर बरकरार हैं।

वह नौ मैच में दो शतक और पांच अर्धशतक से 594 रन बनाकर टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर हैं। कप्तान रोहित शर्मा पांचवें जबकि श्रेयस अय्यर 13वें स्थान पर हैं। लोकेश राहुल ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर की सूची में जडेजा 10वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन शीर्ष पर चल रहे हैं। टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हार्दिक पंड्या 16वें स्थान पर खिसक गए हैं। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs NZ Semi-Final | भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में स्टेडियम में बजेगा गुलजार साहब का ‘बढ़ते चलो’ गा…
Next: IND vs NZ Semi-Final Pitch Report | बल्लेबाजों की रहेगी मौज या गेंदबाज बिखरेंगे जादू, जानें भारत-न्य…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-381402076-17712433727675797247093085918626.jpg
  • Top news

पावटा कस्बे में पुलवामा के शहीदों की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 55 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1396236103-17712336217114639382830582917375.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के आसपुरा में ग्राम पंचायत का विधिवत शुभारंभ

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.