| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

FIFA World Cup Qualifier Indian team announced against Kuwait Sunil Chhetri

सुनील छेत्री (सौजन्यः सोशल मीडिया)

कुवैत के खिलाफ छह जून को होने वाले विश्व कप क्वालीफाइंग मैच के लिये भारत की 27 सदस्यीय फुटबॉल टीम का ऐलान कर दिया गया है। यह सुनील छेत्री के करियर का आखिरी मैच होगा। इसके बाद वह फुटबॉल को अलविदा कह देंगे।

Loading

भुवनेश्वर: कुवैत के खिलाफ छह जून को होने वाले विश्व कप क्वालीफाइंग मैच के लिये भारत की 27 सदस्यीय फुटबॉल टीम का ऐलान कर दिया गया है जिसमें फॉरवर्ड पार्थिब गोगोई और डिफेंडर मोहम्मद हम्माद चोट के कारण बाहर हैं जबकि अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कोलकाता में होने वाले मैच के लिये टीम का ऐलान किया।

भुवनेश्वर में 32 खिलाड़ी शिविर में थे जिनमें से पांच (फुरबा लाचेंपा, पार्थिब, इमरान खान, हम्मदाद और जितिन एमएस) को रिलीज कर दिया गया है। स्टिमक ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ये सभी काफी पेशेवर और मेहनती हैं। इनके बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। पार्थिब और हम्माद को कुछ दिन पहले चोट लगी थी और उन्हें एक से दो हफ्ते आराम की जरूरत है।”

बाकी खिलाड़ी भुवनेश्वर में अभ्यास करते रहेंगे और 29 मई को कोलकाता जायेंगे। कुवैत से उनका सामना विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में छह जून को होगा। इसके बाद भारतीय टीम 11 जून को कुवैत में खेलेगी। भारत इस समय चार मैचों में चार अंक लेकर ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। इस मैच के साथ ही छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के अलविदा कह देंगे जिन्होंने भारत के लिये सर्वाधिक 94 गोल किये हैं। यह उनका 151वां मैच होगा।

टीम:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, विशाल कैथ

डिफेंडर: अमय रणवाडे, अनवर अली, जय गुप्ता, लालचुंगनुंगा, मेहताब सिंह, नरेंदर, निखिल पुजारी, राहुल भेके, शुभाशीष बोस

मिडफील्डर: अनिरूद्ध थापा, ब्रेंडन फर्नांडिस, एडमंड लालरिंडिका, जैकसन सिंह , लालियांजुआला छांगटे, लिस्टन कोलासो, महेश सिंह नाओरेम, नंदकुमार शेखर, सहल अब्दुल समद, सुरेश सिंह

फॉरवर्ड: डेविड एल, मनवीर सिंह, रहीम अली, सुनील छेत्री, विक्रम प्रताप सिंह।

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।