Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Rohit Sharma Sixes Record | रोहित शर्मा की तूफान में उड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, छक्कों के मामले में व…
  • SPORTS

Rohit Sharma Sixes Record | रोहित शर्मा की तूफान में उड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, छक्कों के मामले में व…

News Chakra November 15, 2023
Rohit-Sharma-Sixes-Record-रोहित-शर्मा-की-तूफान-में.webp

Rohit Sharma Most Sixes In world Cup Chris Gayle IND vs NZ Semi-final

रोहित शर्मा (PIC Credit: X)

Loading

मुंबई: विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) में आज बुधवार 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल (IND vs NZ Semi-Final) मैच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जहां भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Most Sixes In World Cup) ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। वह कमाल की बल्लेबाजी करते हुए छक्के-चौके की बरसात कर रहे थे, हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए और 47 रन पर आउट हो गए। लेकिन, उन्होंने अपने तूफ़ान में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल (Chris Gayle) का रिकॉर्ड तोड़कर विश्व कप में सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते हुए भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है।  वह कीवी गेंदबाजों पर हावी होकर जमकर छक्के-चौके जड़ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने विश्व कप में इतिहास भी रच दिया है। वह सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने के मामले में अब पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ दिया है, जिनके नाम विश्व कप में 49 छक्के थे।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

  • 50 – रोहित शर्मा
  • 49 – क्रिस गेल
  • 43 – ग्लेन मैक्सवेल
  • 37- एबी डिविलियर्स
  • 37 – डेविड वार्नर

इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में भी गेल को पछाड़ दिया है। वह इस विश्व कप में अब तक 27 छक्के जड़ चुके हैं।   

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के

  • 27 – रोहित शर्मा (2023)
  • 26 – क्रिस गेल (2015)
  • 22 – इयोन मोर्गन (2019)
  • 22 – ग्लेन मैक्सवेल (2023)
  • 21 – एबी डिविलियर्स (2015)
  • 21 – क्विंटन डी कॉक (2023)

बता दें कि रोहित शर्मा की विश्व कप में भारत की अगुवाई करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान भी बने हैं। उनकी कप्तानी में भारत बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। अब तक टीम इंडिया को एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। ऐसे में भारत को इस विश्व कप ट्रॉफी का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया का बेहतरीन फॉर्म न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाल सकता है। भारत इस समय अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में नंबर वन की पोजीशन पर बैठा हुआ है। आज का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, आज के मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है, वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।     



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Abdul Razzaq On Aishwarya Rai | ऐश्वर्या राय पर अभद्र टिप्पणी के बाद अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब…
Next: MS Dhoni | महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे अपने पैतृक गांव, कुलदेवता के किए दर्शन, ग्रामीणों के साथ खिंचवाई…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-381402076-17712433727675797247093085918626.jpg
  • Top news

पावटा कस्बे में पुलवामा के शहीदों की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 55 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1396236103-17712336217114639382830582917375.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के आसपुरा में ग्राम पंचायत का विधिवत शुभारंभ

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.