Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • World Cup 2023 | परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर! वर्ल्ड कप फाइनल के लिए तैनात होंगे 6 हजार से अधिक सुरक…
  • SPORTS

World Cup 2023 | परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर! वर्ल्ड कप फाइनल के लिए तैनात होंगे 6 हजार से अधिक सुरक…

News Chakra November 18, 2023
World-Cup-2023-परिंदा-भी-नहीं-मार-सकेगा-पर.webp

ICC World Cup 2023 Final: AUS practice

PTI Photo

Loading

अहमदाबाद: मेजबान भारत और पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच रविवार 19 नवंबर को यहां विश्व कप फाइनल (World Cup 2023) के दौरान अहमदाबाद शहर और नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में छह हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स उन प्रमुख हस्तियों में से होंगे जिनके शहर के मोटेरा इलाके में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल के दौरान मौजूद रहने की उम्मीद है।  मलिक ने यहां संवाददाताओं को बताया कि स्टेडियम में एक लाख से अधिक दर्शकों की आवाजाही और कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए गुजरात पुलिस, रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), होम गार्ड के जवानों के साथ विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें

मलिक ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह प्रतिष्ठिता मुकाबला बिना किसी परेशानी के संपन्न हो, छह हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इन छह हजार कर्मियों में से लगभग तीन हजार को स्टेडियम के अंदर तैनात किया जाएगा जबकि बाकियों को अन्य प्रमुख स्थानों, जैसे होटल जहां खिलाड़ी और अन्य गणमान्य व्यक्ति ठहरेंगे, की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा।” 

मलिक ने कहा कि आरएएफ की एक कंपनी स्टेडियम के अंदर तैनात की जाएगी जबकि दूसरी कंपनी स्टेडियम के बाहर तैनात होगी। उन्होंने बताया कि शहर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के अंदर वायरलेस नेटवर्क से लैस एक अस्थायी कमांड और नियंत्रण केंद्र बनाया है जो मोबाइल संचार के विफल होने पर भी काम करेगा। 

यह भी पढ़ें

मलिक ने कहा कि महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक पद के चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और 23 पुलिस उपायुक्त मैच के दिन कर्मियों की निरीक्षण और मार्गदर्शन करेंगे। मलिक ने कहा कि 39 सहायक पुलिस आयुक्त और 92 पुलिस निरीक्षक उनकी सहायता करेंगे। अहमदाबाद पुलिस प्रमुख ने कहा कि मैच के दौरान किसी भी रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (सीबीआरएन) आपात स्थिति का जवाब देने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को भी शहर में तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘बम डिटेक्शन और डिस्पोजल दस्ते’ की 10 टीमों के साथ-साथ चेतक कमांडो की दो टीमें, एक विशिष्ट इकाई स्टेडियम के पास तैनात रहेंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस को संभावित खतरे के संबंध में कोई जानकारी मिली है तो मलिक ने कहा कि मीडिया को भारत के बाहर बैठे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जारी की गई ऐसी धमकियों को उजागर नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भी खतरे के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। कनाडा या किसी अन्य देश में बैठे कुछ लोग सिर्फ धमकी भरा ईमेल भेजते हैं या किसी धमकी का ऑडियो या वीडियो साझा करते हैं और मीडिया इसकी हाईप बना देता है। मेरा मानना है कि ऐसी चीजों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है।” 

स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान मौजूद रहने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, सिंगापुर के गृह मामलों और कानून मंत्री के. शनमुगम, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरेड संगमा शामिल हैं।  भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम रविवार को मैच से पहले एक एयर शो भी करेगी।  एक लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी 10 मुकाबले जीते हैं। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS Final | सट्टा बाजार की पिच पर भी टीम इंडिया का दबदबा, 35 से 38 हजार करोड़ का लगा सट्टा
Next: World Cup 2023 Final Live | आज वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत-ऑस्ट्रेलिया की जोरदार ‘टक्कर’, क्…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-381402076-17712433727675797247093085918626.jpg
  • Top news

पावटा कस्बे में पुलवामा के शहीदों की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 55 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1396236103-17712336217114639382830582917375.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के आसपुरा में ग्राम पंचायत का विधिवत शुभारंभ

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.