Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Pakistan Cricketers | विदेशी लीग नहीं खेल पाएंगे पाकिस्तान के क्रिकेटर, PCB ने जारी नहीं की NOC
  • SPORTS

Pakistan Cricketers | विदेशी लीग नहीं खेल पाएंगे पाकिस्तान के क्रिकेटर, PCB ने जारी नहीं की NOC

News Chakra November 26, 2023
Pakistan-Cricketers-विदेशी-लीग-नहीं-खेल-पाएंगे-पाकिस्तान-के.webp

Pakistan Cricketers Big Bash League NOC PCB

पाकिस्तान क्रिकेटर

Loading

कराची: पाकिस्तान के कई क्रिकेटर (Pakistan Cricketers) ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश (Big Bash League) जैसी विदेशी लीग में प्रतिस्पर्धा करने के लिए खिलाड़ियों को एनओसी (NOC) जारी करने में देरी करने के कारण पीसीबी (PCB) के मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज से नाखुश हैं जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया है। 

खिलाड़ियों के करीबी सूत्रों ने बताया कि एनओसी जारी करने को लेकर मुख्य चयनकर्ता और क्रिकेटरों के बीच चल रहे तनाव के कारण हरफनमौला इमाद वसीम ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म करने का फैसला किया। इमाद ने शुक्रवार को संन्यास की घोषणा की जिससे उनका आठ साल का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हुआ। 

यह भी पढ़ें

सूत्र ने कहा, ‘‘(मुख्य चयनकर्ता) वहाब ने केंद्रीय अनुबंध प्राप्त सभी खिलाड़ियों को स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता पाकिस्तान के लिए खेलना है। उन्होंने यह भी जोर दिया है कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना चाहता है उसे घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा।”  

उन्होंने कहा कि इमाद ने संन्यास लेने का फैसला किया क्योंकि उनके पास यूएई (संयुक्त अरब अमीरात), ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में टी10 और टी20 लीग के लिए आकर्षक अनुबंध थे। उन्होंने कहा, “इमाद और कुछ अन्य खिलाड़ियों को अबू धाबी में टी10 लीग के लिए एनओसी जारी किया जाना बाकी है, जबकि बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश के लिए एनओसी जारी करने पर भी कोई निर्णय नहीं लिया है।”

पीसीबी प्रमुख जका अशरफ ने एकदिवसीय विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हाल ही में मीडिया को बताया था कि बोर्ड ने एक नीतिगत फैसला किया है, जिसमें केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग के अलावा केवल एक लीग में खेलने की अनुमति दी जाएगी। देश के कुछ बड़े खिलाड़ी वहाब और जका के कड़े रुख से खुश नहीं हैं और आगामी लीग के लिए एनओसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए चयन की दौड़ से बाहर हुए हारिस रऊफ और कुछ अन्य खिलाड़ी पहले ही टी10 लीग और बिग बैश में खेलने के लिए करार कर चुके हैं। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Hardik Pandya In GT | गुजरात टाइटंस ने नहीं छोड़ा हार्दिक पंड्या का साथ, ये है GT टीम की रिलीज और रिट…
Next: Hardik Pandya traded to Mumbai Indians | 2 घंटे में हुआ खेला: विंडो ट्रेड के जरिए हार्दिक ने थामा मु…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.