Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Mitchell Marsh | वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखने के विवाद को लेकर मिशेल मार्श ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिर …
  • SPORTS

Mitchell Marsh | वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखने के विवाद को लेकर मिशेल मार्श ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिर …

News Chakra December 1, 2023
Mitchell-Marsh-वर्ल्ड-कप-ट्रॉफी-पर-पैर-रखने-के.webp

mitchell marsh World Cup Trophy World Cup 2023

मिशेल मार्श

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के गम से लोग आज भी उबर नहीं पाए हैं। वहीँ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Michelle Marsh) की एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल (Viral Photo) हुई थी, जहां वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी (World Cup Trophy) पर अपने दोनों पैर रखकर आराम फरमा रहे थे। इस तस्वीर पर काफी बवाल मचा था, जिसके बाद अब मशेल मार्श का बयान सामने आया है।  

मशेल मार्श का ट्रॉफी पर यूं पैर रखना भारतवासियों को बिलकुल पसंद नहीं आया था। जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी।  ही नहीं उत्तर प्रदेश में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई थी। ऐसे में आखिरकार अब मार्श ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्हें इसमें कुछ भी गलत नहीं लगा है। 

सेन रेडियो को दिए गए एक इंटरव्यू में मिचेल मार्श ने बताया कि उनका इरादा ट्रॉफी या भारतीय फैन्स का अपमान करने का नहीं था। जब मिशेल से पूछा गया कि क्या वो दोबारा से वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखेंगे। इसके जवाब में मार्श ने कहा कि, “इमानदारी से कहूं तो शायद हां, मैं रखूंगा। स्पष्ट रूप से उस फोटो में किसी भी तरह का अपमान नहीं था। मैंने इस बात पर बहुत ज्यादा सोच-विचार नहीं किया है। मैंने सोशल मीडिया पर इसके बारे में बहुत कुछ नहीं देखा है, जबकि बहुत सारे लोगों ने मुझे कहा कि अब इसकी चर्चाएं खत्म हो गई हैं। उसमें कुछ भी नहीं था।”

यह भी पढ़ें

बता दें कि भारतीय स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी मार्श की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी थी। इस वायरल पिक्चर पर शमी ने कहा था कि, “उस चीज ने मुझे भी काफी दुखी किया है। सभी देश इस ट्रॉफी के लिए खेलते हैं, सभी इस ट्रॉफी को अपने सर पर उठाना चाहते हैं, और उन्होंने उस ट्रॉफी पर अपने पैर रखे, वो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।”

ज्ञात हो कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिलहाल भारत की मेजबानी में टी20 सीरीज खेली आज रही है। इस सीरीज में पांच मैच होने वाले हैं, जिसमें से तीन मैच हो चुके हैं। जहां दो मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज करके इस सीरीज में 2-1 से आगे है।   



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024 | भारत में नहीं होगा आईपीएल का 17वां सीजन! जानें क्या है इसकी बड़ी वजह
Next: National Boxing Championship | राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में थापा, संजीत और पंघाल ने …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.