Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Rohit Sharma Record | रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड, 150 T20I खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने हिटमैन…
  • SPORTS

Rohit Sharma Record | रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड, 150 T20I खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने हिटमैन…

News Chakra January 14, 2024
Rohit-Sharma-Record-रोहित-शर्मा-के-नाम-एक-और.webp

Rohit Sharma 150 T20 Match IND vs AFG 2nd T20

रोहित शर्मा (PIC credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच (IND vs AFG 2nd T20) खेला जा रहा है। यह मैच टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए बेहद खास है। इस मैच के लिए मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि हासिल की है। वह 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। 

अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रोहित शर्मा अपने करियर का 150वां टी20 मुकाबला खेला रहे हैं। उनके अलावा किसी अन्य खिलाड़ी ने 140 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी हिस्सा नहीं लिया है। इस सूची में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग दूसरे स्थान पर है, जो 134 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। 

BCCI poster for captain Rohit Sharma on becoming the first male cricketer to play 150 T20is. pic.twitter.com/XVXnbmLxzu

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 14, 2024

वहीं विराट कोहली की बात करें तो वह अब तक केवल 116 मैच खेल चुके हैं। या फिर ये कहे कि रोहित शर्मा के अलावा कोहली ही एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 से अधिक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी (98) और हार्दिक पंड्या (92) भी उनके पीछे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले रोहित शर्मा कुल मिलाकर 5वें खिलाड़ी (पुरुष या महिला) बने हैं। महिलाओं में हरमनप्रीत कौर (161), सुजी बेट्स (152), डैनी व्याट (151) और एलिसा हीली (150) इस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा की टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर नज़र डालें तो वह अब तक 141 मैच खेल चुके हैं। जहां उनके नाम 3,853 रन है। इस दौरान उनकी औसत 31.07 और स्ट्राइक रेट 139.14 की रही है। उन्होंने टी20 में अब तक 29 अर्धशतक और 4 शतक लगा चुके हैं। जल्द ही वह टी20 में 4,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। पहले स्थान पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 4,008 हैं।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ranji Trophy 2024 | शम्स मुलानी का शानदार प्रदर्शन, आंध्र के खिलाफ मुंबई की मजबूत पकड़
Next: Paris Olympics Qualifier | भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक की उम्मीद रखी जीवंत, पहले…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.