Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • American Hockey Players | इसलिए हॉकी खेलना पसंद करती हैं अमेरिकी महिला खिलाड़ी, भारतीय सुविधाओं की क…
  • SPORTS

American Hockey Players | इसलिए हॉकी खेलना पसंद करती हैं अमेरिकी महिला खिलाड़ी, भारतीय सुविधाओं की क…

News Chakra January 18, 2024
American-Hockey-Players-इसलिए-हॉकी-खेलना-पसंद-करती-हैं.webp

इसलिए हॉकी खेलना पसंद करती हैं अमेरिकी महिला खिलाड़ी, भारतीय सुविधाओं की कर रहे तारीफ

Loading

रांची : आम तौर पर अमेरिकी खिलाड़ी देश में पेशेवर ढांचे के अभाव की शिकायत नहीं करते, लेकिन अमेरिकी महिला हॉकी खिलाड़ी (American Hockey players) अपवाद है, जिनके लिये हॉकी स्टिक थामने का मूल मकसद मुफ्त शिक्षा की सुविधा हासिल करना है। हालांकि अमेरिकी महिला हॉकी इसके बावजूद अच्छा करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वह भारतीय सुविधाओं को देखकर दंग हैं कि महिलाओं को कितने मौके दिए जा रहे हैं।   

भारत में खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन पर करोड़ों रूपये ईनाम में दिये जाते हैं और इसके अलावा हॉकी का बेहतरीन ढांचा है, लेकिन अमेरिका में हॉकी पेशेवर खेल भी नहीं है। अमेरिका में हॉकी खेलने वालों को कॉलेज में स्कॉलरशिप मिलती है। यहां एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर खेल रही अमेरिकी महिला हॉकी टीम में स्टानफोर्ड यूनिवर्सिटी से एक मैकनिकल इंजीनियर भी है। यह खिलाड़ी अमेरिका की गोलकीपर केसले बिंग है। 

American Hockey Players

कप्तान अमांडा गोलिनी ने पीटीआई से कहा ,‘‘ अमेरिका में हॉकी उतना लोकप्रिय नहीं है । हम अपने कॉलेजों के लिये खेलते हैं लेकिन उसके बाद कोई पेशेवर ढांचा नहीं है । हम देश में हॉकी के विकास की कोशिश कर रहे हैं ।”  

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी कुछ खिलाड़ी सोशल मीडिया प्रबंधन में काम करती हैं तो हमारी गोलकीपर एयरोस्पेस इंजीनियर है । कॉलेज हमें हॉकी खेलने के लिये स्कॉलरशिप देता है जिससे मुफ्त शिक्षा मिल जाती है और हम दूसरे कैरियर में आगे बढ सकते हैं ।”  

अमेरिकी महिला हॉकी टीम ने छह ओलंपिक खेले हैं और 1984 में लॉस एंजीलिस में कांस्य पदक जीता। विश्व कप में अमेरिकी महिला टीम नौ बार उतरी और 1994 में कांस्य पदक जीता।   

अमेरिका के कोच डेविड पासमोर ने कहा ,‘‘ अमेरिका में क्लब कल्चर नहीं है। कॉलेज से निकलने के बाद आपके पास हॉकी खेलने के लिये प्लेटफॉर्म ही नहीं है। या तो आप राष्ट्रीय टीम के लिये खेलें या खत्म। जब मैं यूरोप ये यहां पहली बार आया तो भारत में हॉकी का ढांचा देखकर दंग रह गया था।” 

–एजेंसी इनपुट के साथ



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rohit Sharma Century | रोहित शर्मा के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, जड़ा साल का पहला टी20 शतक
Next: Rahul Dravid | ‘टी20 वर्ल्ड कप से पहले हमारे पास कई विकल्प…’, टीम इंडिया को लेकर बोले कोच राहुल द्…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1108666945-17765357835583852719197409741002.jpg
  • Top news

पावटा में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1442886987-17765353942109204293752673806755.jpg
  • Top news

पावटा में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान को लेकर बैठक आयोजित

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1980323669-17765344120983403065486458552358.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ऑपरेशन ‘एनटी वैनम 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 300 ट्रामाडोल कैप्सूल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1513275828-17765317625808251758106682844105.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.