Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Suryakumar Yadav | सूर्यकुमार यादव बने टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, लगातार दूसरी बार ICC ने किया सम्मानि…
  • SPORTS

Suryakumar Yadav | सूर्यकुमार यादव बने टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, लगातार दूसरी बार ICC ने किया सम्मानि…

News Chakra January 24, 2024
Suryakumar-Yadav-सूर्यकुमार-यादव-बने-टी-20-क्रिकेटर-ऑफ-द.webp

Suryakumar Yadav ICC T20i cricketer of the year award.

सूर्यकुमार यादव PIC Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को ‘टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ (T20 Cricketer Of The Year) चुना गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है। 

सूर्यकुमार यादव ने लगातार यह अवार्ड दूसरी बार जीता है। उन्होंने पिछले साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन, युगांडा के अल्पेश रमजानी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़ते हुए ये अवार्ड अपने नाम किया है। 

An arsenal of eclectic shots and a striking average 🔥

The India batter lit up 2023 to win the ICC Men’s T20I Cricketer of the Year award ✨

— ICC (@ICC) January 24, 2024

सूर्यकुमार बने टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 

साल 2023 में सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन (पूर्ण सदस्य देशों में) बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने बीते साल 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 48।86 की औसत और 156 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 733 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले थे। इसी वजह से उन्हें ‘टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया। 

यशस्वी जायसवाल दूसरे नंबर पर 

सूर्यकुमार के बाद भारतीय बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल का नाम आता है, जिन्होंने 430 रन बनाए थे। पिछले साल UAE के मोहम्मद वसीम (806) और युगांडा के रोजर मुकासा (738) ने ही केवल सूर्यकुमार यादव से ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने में कामयाब हो पाए थे। 

यह भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने की टीम इंडिया की कप्तानी 

वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर सूर्यकुमार यादव टी20 रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज बने थे। जिसके बाद से वह अब तक नंबर एक के स्थान पर विराजमान हैं। साथ ही पिछले साल सूर्यकुमार यादव ने टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी भी की थी। उन्हें अपनी कप्तानी में पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज भी जीती थी। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Bharat or Jurel | इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग नहीं करेंगे लोकेश राहुल, इस खिलाड़ी पर द्रविड़ ने दि…
Next: IND vs ENG Test Series | ‘मुझे नहीं लगता कि हम अपराजेय हैं…’, जानें आखिर क्यों इंग्लैंड के खिलाफ टेस…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-2051038346-17750708049238926607130583835428.jpg
  • Top news

पावटा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, स्कूटी-टैबलेट व नगद प्रोत्साहन से बढ़ाया हौसला

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1323056974-1775069997728944852760556244765.jpg
  • Top news

पावटा में सैन समाज की बैठक, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image432182097-17750696453601658951165139455227.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगी भक्तिरस की धुन, मेले व कुश्ती दंगल के भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.