Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Ben Stokes | ‘हमने जिन स्पिनरों को चुना वह…’, भारत को हराने के बाद कप्तान स्टोक्स ने की गेंदबाजों की…
  • SPORTS

Ben Stokes | ‘हमने जिन स्पिनरों को चुना वह…’, भारत को हराने के बाद कप्तान स्टोक्स ने की गेंदबाजों की…

News Chakra January 30, 2024
Ben-Stokes-‘हमने-जिन-स्पिनरों-को-चुना-वह…-भारत.webp

ben stokes and tom hartley IND vs ENG 1st Test

बेन स्टोक्स और टॉम हार्टले (PIC Credit: Social Media)

Loading

विशाखापत्तनम: भारत को पांच मैचों की श्रृंखला (IND vs ENG Test Series) के पहले मुकाबले में 28 रन से हराने वाले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इस दौरे से पहले ही कहा था कि टीम में जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, वे भारत (Team India) को उसकी धरती पर मात देने का हमें सर्वश्रेष्ठ मौका देने में सक्षम हैं।   

टॉम हार्टले ने अपने पहले टेस्ट में ही भारत की दूसरी पारी में सात विकेट लेकर इंग्लैंड को 28 रन से यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड की टीम हैदराबाद में खेले गये पहले टेस्ट में सिर्फ एक तेज गेंदबाज मार्क वुड के साथ मैदान में उतरी और उसकी यह रणनीति कामयाब रही।

स्टोक्स ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले से पहले ‘जियो सिनेमा’ को दिये साक्षात्कार में कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि कभी-कभी अनुभवहीनता को ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाता है। इसमें हालांकि कोई संदेह नहीं है कि अनुभवी खिलाड़ी खास कर इन परिस्थितियों में अधिक सहज महसूस करता है।”

यह भी पढ़ें

 

उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरे के लिए हमने जिन स्पिनरों को चुना है, हमें लगता है कि वे हमें भारत को हराने का सबसे अच्छा मौका देंगे। मेरे लिए, यह सिर्फ स्पिनरों के बारे में नहीं है। यह उनके पास मौजूद प्रतिभा को समझना और उन्हें वहां जाकर उस प्रतिभा को व्यक्त करने की छूट देने के बारे में है। हम चाहते हैं कि वे परिणाम के बारे में ज्यादा चिंता किये बिना अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें।”  

इस श्रृंखला से पहले इंग्लैंड के खेमें में स्पिन गेंदबाजों की अनुभवहीनता की चर्चा हो रही थी लेकिन स्टोक्स ने कहा कि वह ऐसी बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक गेंदबाज के तौर पर आपका का विकेट लेना होता है। एक बल्लेबाज के तौर पर आपका काम रन बनाना होता है। इसके बारे में इससे ज्यादा सोचने से चीजें जटिल होने लगती है। मैं खिलाड़ियों के मन से नतीजे को लेकर डर और चिंता को दूर कर रहा हूं।”

भारत को 2012 में एलिस्टेयर कुक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम के बाद टेस्ट श्रृंखला में किसी ने नहीं हराया है। भारत को उसकी सरजमीं पर हरने की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर स्टोक्स ने कहा, ‘‘ भारत एक ऐसी जगह है जहां आकर एक भी टेस्ट जीतना मुश्किल है, पांच मैचों की श्रृंखला की तो बात ही छोड़ दीजिए। जो भी टीम यहां आई है उसके लिए यह एक मिशन रहा है कि वह भारत को मात दे। हम इसे समझते हैं और इसका सम्मान करते हैं।”  

उन्होंने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए एक मौके की तरह है। हमारे पास शानदार मौका है। हमने जो टीम में जिन स्पिनरों, तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों के चुना,  मुझे लगता है कि यह हमें भारत में श्रृंखला जीतने का सबसे अच्छा मौका देगा।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शहीद दिवस : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन
Next: Mayank Agarwal | दिल्ली की फ्लाइट में क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की तबीयत बिगड़ी, ICU में एडमिट

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1055564380-17717369434106009452022517771686.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ : 12 वर्ष पुराने जानलेवा हमले में दोषसिद्ध: एक आरोपी को सात वर्ष का कठोर कारावास

Rajesh Kumar Hadia February 22, 2026 0
image_editor_output_image-872217593-17716479006186249443309138854613.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने ‘स्वागतम् वेब पोर्टल’ का किया शुभारम्भ

Rajesh Kumar Hadia February 21, 2026 0
image_editor_output_image1163937841-1771549545244300606015537421916.jpg
  • Banethi

कोटपूतली में बेटी की बिनौरी बनी गर्व और भावनाओं का उत्सव

Vikas Verma February 20, 2026 0
image_editor_output_image1991891984-17714204186806972140170587010424.jpg
  • Paota News

विधायक कुलदीप धनखड़ ने 11 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.