Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Virat Kohli | 1400 km ‘पैदल’ चलेगा विराट कोहली का दीवाना, लखनऊ से आएगा मुंबई
  • SPORTS

Virat Kohli | 1400 km ‘पैदल’ चलेगा विराट कोहली का दीवाना, लखनऊ से आएगा मुंबई

News Chakra February 20, 2024
Virat-Kohli-1400-km-पैदल-चलेगा-विराट-कोहली-का.webp

Virat Kohli Fan On Foot Going Mumbai from Lucknow

विराट कोहली (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: देश-दुनिया में विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस (Fans) की कोई कमी नहीं है। उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी बैटिंग स्टाइल, लुक, फिटनेस और मस्तमौला अंदाज़ लोगों को काफी भाता है। इसी वजह से लोग उनकी लेवल एक झलक देखने के लिए उतावले रहते हैं। कुछ फैंस तो उनके लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अब एक ऐसा ही जबरा फैन काफी चर्चा में बना हुआ है। यह फैन विराट कोहली से मिलने के लिए लखनऊ (Lucknow) से मुंबई (Mumbai) पैदल ही निकल गया है। 

दरअसल, विनय नाम का फैन हाथ में पोस्टर लेकर विराट कोहली से मिलने के लिए लखनऊ से मुंबई के लिए पदयात्रा पर निकल गया है। उसके हाथ में एक पोस्टर है, जिसमें विराट कोहली की कही गई बात लिखी हुई है। साथ ही पोस्टर में यात्रा का कुछ विवरण भी लिखा हुआ है। विराट कोहली के नाम से पोस्टर में लिखा गया, “मैं हमेशा भारत के लिए हाथ में बल्ला और खेल जीतने का सपना देखता था। यही मेरी प्रेरणा थी कि मैं क्रिकेट खेलूं।” पोस्टर में इसके नीचे लिखा गया, “विराट कोहली फैन लखनऊ से मुंबई पदयात्रा।”

A fan of Virat Kohli is walking from Lucknow to Mumbai to meet Virat Kohli.

The Unreal Craze of Virat Kohli 😍🔥pic.twitter.com/ZA4Ev02OmD

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) February 20, 2024

इस फैन का विराट कोहली को लेकर ये दीवानगी से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कोहली के चाहने वाले उनसे मिलने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कोहली की बातें उनके फैंस को कितना इम्पैक्ट करती है, यह भी इस फैन के इस जज्बे में देखने मिलता है।

फैंस के अलावा कोहली के साथ खेलने वाले और उनसे जूनियर कई क्रिकेटर्स भी उनको अपना आदर्श मानते हैं। इस लिस्ट में भारतीय टीम के स्टार बैटर शुभमन गिल भी शामिल हैं। भले ही गिल कोहली के साथ खेलते हैं, लेकिन वह हमेशा उन्हें अपना आइडल मानते हैं। 

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने निजी कारणों की वजह से इस सीरीज से अपना नाम वापस लिया है। अब तक इस सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि इस सीरीज में कोहली के फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Paris Olympics 2024 | पेरिस Olympic से पहले भारतीय ट्रैप निशानेबाजों को बड़ा झटका, कोच ‘ड्राडी’ को ह…
Next: PSL 2024 | PSL के मैच के दौरान फैंस ने शोएब की तीसरी बीवी सना का उड़ाया मज़ाक, लगाए सानिया मिर्ज़ा के न…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.