Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • FIFA World Cup Qualifiers | अनवर, जैकसन की टीम में हुई वापसी, स्टिमक ने की फीफा विश्व कप क्वालीफायर …
  • SPORTS

FIFA World Cup Qualifiers | अनवर, जैकसन की टीम में हुई वापसी, स्टिमक ने की फीफा विश्व कप क्वालीफायर …

News Chakra March 7, 2024
FIFA-World-Cup-Qualifiers-अनवर-जैकसन-की-टीम-में.webp

Anwar, Jackson return, Stimac announce 35 probables for FIFA World Cup qualifiers

अनवर अली और जैकसन सिंह (PIC Credit: Social Media)

Loading

नई दिल्ली: चोट के कारण एशियाई कप (Asian Cup) टीम से बाहर किये गये सेंट्रल डिफेंडर अनवर अली (Anwar Ali) और मिडफील्डर जैकसन सिंह (Jeakson Singh) को गुरुवार को इस महीने के अंत में अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ भारत के 2026 फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) क्वालीफाइंग राउंड 2 मैच के लिए 35 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया।  

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 21 मार्च को सऊदी अरब के आभा में और फिर 26 मार्च को गुवाहाटी में अपनी सरजमीं पर मैच खेलेगा। अफगानिस्तान के घरेलू मैच देश से बाहर कराये जा रहे हैं। मोहन बागान सुपर जायंट्स के खिलाड़ी अली पिछले साल टखने की चोट के कारण काफी समय तक खेल से बाहर रहे जिसके कारण वह इस साल जनवरी में एशियाई कप से भी नहीं खेल सके। पिछले महीने भी उन्हें इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच के दौरान चोट लग गयी थी जो हालांकि इतनी गंभीर नहीं थी। जैकसन की पिछले साल नवंबर में बायें कंधे की सर्जरी हुई थी। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी आईएसएल टीम के लिए वापसी की हैं।  

Sandesh Jhingan ❌
Anwar Ali ✅
Jeakson Singh ✅@stimac_igor reveals his 35-member probables list ahead of @IndianFootball‘s upcoming #WCQ games against Afghanistan! 👀#IndianFootball #BackTheBlue #BlueTigers

— Indian Super League (@IndSuperLeague) March 7, 2024

वहीं विंगर आशिक कुरूनियन की अभी एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) चोट ठीक नहीं हुई है जो उन्हें पिछले साल सितंबर में लगी थी इसलिये उन्हें संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया। भारतीय टीम अपने इतिहास में पहली दफा फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में जगह बनाने की उम्मीद कर रही है। मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने एशियाई कप में मिली हार के बाद देश को पहली बार फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन के तीसरे दौर में पहुंचाने का वादा किया था।  

यह भी पढ़ें

भारत 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन राउंड के दूसरे दौर के ग्रुप ए में शामिल हैं जिसमें उसके साथ कतर, कुवैत और अफगानिस्तान की टीम हैं। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीम फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में जगह बनायेंगी। भारतीय टीम कभी भी एएफसी के फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में नहीं पहुंच सकी है लेकिन पिछले साल नवंबर में कुवैत को 1-0 से हराने के बाद उसके पास ऐसा करने का मौका है।  

संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं: 

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, फुरबा टेंपा लाचेनपा, विशाल कैथ।

डिफेंडर: आकाश मिश्रा, लालचुंगनुंगा, मेहताब सिंह, प्रीतम कोटाल, राहुल भेके, निखिल चन्द्रशेखर पुजारी, सुभाशीष बोस, नरेंद्र, अनवर अली, रोशन सिंह नाओरेम, अमेय गणेश रानावाडे, जय गुप्ता।  

मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, ब्रैंडन फर्नांडिस, लिस्टन कोलाको, महेश सिंह नाओरेम, सहल अब्दुल समद, सुरेश सिंह वांगजम, जैकसन सिंह थौनाओजम, दीपक टांगरी, लालथाथांगा खॉलहरिंग, लालेंगमाविया राल्टे, इमरान खान।  

फॉरवर्ड: सुनील छेत्री, इशान पंडिता, लालियानजुआला चांगटे, मनवीर सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, राहुल कन्नोली प्रवीण, नंदकुमार सेकर, इसाक वनलालरुआतफेला।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Yashasvi Jaiswal | जायसवाल का ‘यशस्वी’ कमाल: टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; पुजारा-गावस्कर से निकले आगे
Next: Kuldeep Yadav | नियमित रूप से खेलने से बढ़ता है गेंदबाजी पर भरोसा, पंजा खोलने के बाद बोले कुलदीप याद…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-598872679-17699168997745429382419730311667.jpg
  • Top news

पावटा-प्रागपुरा में ओयो कल्चर पर सामाजिक सवाल

Rajesh Kumar Hadia February 1, 2026 0
image_editor_output_image1907645290-17698815803157007329983826898810.jpg
  • Top news

कोटपुतली-बहरोड़ जिले में 6 करोड़ की सड़क का शिलान्यास: NH-48 से तुलसीपुरा तक बनेगा 7.5 मीटर चौड़ा आधुनिक मार्ग

Rajesh Kumar Hadia January 31, 2026 0
image_editor_output_image-1840411423-17698805222385016752955230284043.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में स्व. इंद्र सिंह भाटी की पुण्यतिथि पर स्कूल में विशाल दौड़ प्रतियोगिता

Rajesh Kumar Hadia January 31, 2026 0
image_editor_output_image375883272-17698795820772887842045192730998.jpg
  • Top news

मनरेगा व महात्मा गांधी के नाम से छेड़छाड़ के विरोध में 2 फरवरी को कांग्रेस का धरना

Rajesh Kumar Hadia January 31, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.