न्यूज़ चक्र @ कोटपूतली। बीती रात पुलिस जीप को एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसा कोटपूतली के रघुनाथपुरा गांव के नजदीक हाइवे पर हुआ।

जानकारी के अनुसार जयपुर ग्रामीण के सरूंड थाने की एक पुलिस जीप रात्रि गश्त पर थी। रघुनाथपुरा के नजदीक एक बेकाबू ट्रक ने पुलिस जीप अपनी चपेट में लिया। हादसे में पुलिस जीप हाइवे किनारे पलट गई व उसमें सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया है। घायल पुलिसकर्मियों का बीडीएम अस्पताल में इलाज जारी है।
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में उठी वंशिका को न्याय दिलाने की मांग, अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- हाइवे पर हादसा : केमिकल टैंकर रिसाव के बाद यातायात नियंत्रित कर प्रागपुरा पुलिस ने करवाया सुरक्षित रेस्क्यू
- पावटा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह
- पावटा में पक्षियों की सेवा को आगे आया समाज, एक कदम गांव की ओर अभियान के तहत लगाये परिंडे
- पावटा चूना फैक्ट्री के पास बाइक फिसलने से ट्रक की चपेट में आए तीन लोग, जयपुर रेफर
