न्यूज़ चक्र @ कोटपूतली। बीती रात पुलिस जीप को एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसा कोटपूतली के रघुनाथपुरा गांव के नजदीक हाइवे पर हुआ।

जानकारी के अनुसार जयपुर ग्रामीण के सरूंड थाने की एक पुलिस जीप रात्रि गश्त पर थी। रघुनाथपुरा के नजदीक एक बेकाबू ट्रक ने पुलिस जीप अपनी चपेट में लिया। हादसे में पुलिस जीप हाइवे किनारे पलट गई व उसमें सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया है। घायल पुलिसकर्मियों का बीडीएम अस्पताल में इलाज जारी है।
- चतरपुरा के संत सत्यनारायण भारती का राष्ट्रीय स्तर पर होगा सम्मान
- शेरपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच शारदा देवी का अभिनंदन
- डॉ. अम्बेडकर छात्रावास में अम्बेडकर विचार मंच की आमसभा आयोजित
- नारायणपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष बने राकेश यादव, सर्वसम्मति से मिली जिम्मेदारी
- एडवोकेट मनोज चौधरी ने विधिवत संभाला बसई सरपंच का पदभार
