Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली गोपालपुरा रोड पर हादसा, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, बालिका की मौत
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली गोपालपुरा रोड पर हादसा, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, बालिका की मौत

News Chakra July 14, 2023
kmc_20230714_225428

कोटपुतली गोपालपुरा रोड पर हादसा, गुस्साये लोगो ने ट्रक के लगाई आग, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी किया पथराव

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के गोपालपुरा रोड पर रात करीब 7 बजे बाद एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठी 13 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार के खेत की ओर गिर जाने से जान बच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को भगाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों व दुकानदारों ने ट्रक को रूकवा लिया। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कोटपूतली गोपालपुरा रोड पर हादसा, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, बालिका की मौत

इधर हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों से समझाइश की कोशिश की लेकिन लोगों ने मृतक बालिका का शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। साथ ही गुस्साए लोगों ने टक्कर मारने वाले ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मौके पर कोटपूतली एसडीएम सूर्यकांत शर्मा, तहसीलदार अभिषेक सिंह व थानाधिकारी मांगेलाल भी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की।

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना व भाजपा नेता मुकेश गोयल, जुटाई जानकारी

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना व भाजपा नेता मुकेश गोयल भी मौके पर पहुंचे और शव को लेकर धरने पर बैठे लोगों से समझाइश की। लोगों ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार करने सहित मृतक बालिका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग रखी।

कोटपूतली गोपालपुरा रोड पर हादसा, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, बालिका की मौत
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना

पिता जयपुर अस्पताल में हैं भर्ती, खाना व कपड़े देने जा रहे थे मामा – भांजी

जानकारी में सामने आया है कि मृतक बालिका के पिता जयपुर अस्पताल में भर्ती हैं। बालिका अपने मामा के साथ कोटपूतली चौराहे से जयपुर जा रहे किसी रिश्तेदार को खाना व कपड़े पहुंचाने जा रहे थी। गोपालपुरा के नजदीक रामसिंहपुरा गांव से निकलकर जैसे ही खेड़की मोड़ के समीप पहुंचे, अनाज गोदाम से निकल कर आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

कोटपूतली गोपालपुरा रोड पर हादसा, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, बालिका की मौत
मौके पर ग्रामीणों से समझाइश करते एसडीएम सूर्यकांत शर्मा

देर रात 11:00 बजे तक ग्रामीण व परिजन बालिका का शव सड़क पर रखकर बैठे हुए थे। मौके पर प्रशासनिक अमला मौजूद था व समझाइश का दौर जारी था। परिजन सरकार से 20 लाख मुआवजा व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग पर खड़ा हुआ था। देर रात समाचार लिखे जाने तक स्थिति जस की तस बनी हुई थी।

कोटपूतली गोपालपुरा रोड पर हादसा, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, बालिका की मौत
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता मुकेश गोयल, घटना पर जताया आक्रोश, प्रशासन से रखी परिजनों को न्याय दिलाने की मांग
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण
  • बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सैनिकों के प्रति श्रद्धा और छात्र ‘प्रतिभा’ सम्मान जरूरी : पूरणमल भरगड़
Next: गोपालपुरा रोड हादसा : ग्रामीण व प्रशासन के बीच देर रात बनी सहमति, धरना समाप्त

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.