
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के डाबला रोड पर आज दोपहर हादसा हो गया। इस हादसे में एक ई – रिक्शा ट्रॉले की चपेट में आ गया, जिसमें सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने तुरंत राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय मृतक महिला रेनू पत्नी राकेश योगी कोटपूतली की ढाणी बागा वाली की निवासी थी। वही ई- रिक्शा चालक के भी मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची थाना पुलिस हादसे की जानकारी जुटा रही है।
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल
- कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण
- बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार






