Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • AFC Asian Cup | पहली बार Asian Cup के फाइनल में पहुंची जॉर्डन टीम, दक्षिण कोरिया को 2-0 से दी मात
  • SPORTS

AFC Asian Cup | पहली बार Asian Cup के फाइनल में पहुंची जॉर्डन टीम, दक्षिण कोरिया को 2-0 से दी मात

News Chakra February 7, 2024
AFC-Asian-Cup-पहली-बार-Asian-Cup-के-फाइनल.webp

jorden football team

जॉर्डन टीम (फाइल फोटो)

Loading

अल-रेयान (कतर) : याजन अल नैमत (Yazan Al Naimat) और मूसा तमारी (Musa Al-Taamari) के गोल के दम जॉर्डन (Jordan) ने खिताब के प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर पहली बार एशियाई कप फुटबॉल (Asian Cup Football) के फाइनल में जगह बनायी। अहमद बिन अली स्टेडियम (Ahmed Bin Ali Stadium) में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच (AFC Asian Cup Semi-Final Match) का पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद अल नैमत और तमारी ने दूसरे हाफ में गोल किये जिससे जॉर्डन ने इतिहास रच दिया। 

इसके साथ की दक्षिण कोरिया के कोच जुर्गेन क्लिंसमैन का टीम को तीसरी बार चैम्पियन बनाने का सपना भी टूट गया। इस जीत के बाद जॉर्डन के कोच हुसैन अम्मौता ने कहा, ‘‘  मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा था कि वह दक्षिण कोरियाई टीम का जितना सम्मान करना चाहिए उससे अधिक न करें। मुझे लगता है कि इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा।”

🎥 HIGHLIGHTS | 🇯🇴 Jordan 2️⃣-0️⃣ Korea Republic 🇰🇷

🦸‍♂️ Super Jordan stun Korea Republic to reach historical #AsianCupFinal!

Match Report 🔗 https://t.co/FtDzkuohOv#AsianCup2023 | #HayyaAsia | #JORvKOR pic.twitter.com/a43oeuwA9F

— #AsianCup2023 (@afcasiancup) February 7, 2024 

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं था।” फाइनल में जॉर्डन के सामने ईरान और गत चैम्पियन कतर के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता की चुनौती होगी। खिलाड़ी के तौर पर 1990 में वेस्ट जर्मनी के लिए विश्व कप जीत चुके दक्षिण कोरिया के कोच क्लिंसमैन ने इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, ‘‘ किसी टीम के लिए टूर्नामेंट कैसा होगा इसके लिए कोच हमेशा जिम्मेदार होता है। लक्ष्य फाइनल में पहुंचना था. हम फाइनल तक नहीं पहुंचें।”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने मौके को भुनाने में नाकाम रहे। हम जॉर्डन को बधाई देते है। वे फाइनल में पहुंचने के हकदार थे।” मैच 53वें मिनट में पार्क योंग-वू से गेंद कब्जाने के बाद तामारी ने अल नैमत को पास दी और इस खिलाड़ी ने दक्षिण कोरिया के गोलकीपर जो हयोन को छका कर टीम का खाता खोला। तमारी ने इसके 13 मिनट बाद टीम के लिए दूसरा गोल कर स्टेडियम में मोजूद प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया।  जॉर्डन अपने ग्रुप (ई) में दक्षिण कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए मुश्किल से अंतिम 16 में पहुंचा था।    

(एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: U19 World Cup | टीम इंडिया को महाराष्ट्र से मिलेगा एक और ‘सचिन’! लंबे 6 मारने में है माहिर, बल्ले को…
Next: Aiden Markram | SA20 लीग में एडेन मार्कराम बने ‘सुपरमैन’, हवा में उड़कर लपका हैरान कर देने वाला कैच- …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-984221887-17755789700666843287912571282050.jpg
  • Top news

पावटा राजस्व रिकॉर्ड विवाद पर रोष: बार एसोसिएशन का एक दिवसीय वर्क सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.