बहरोड: बेकाबू कैंट्रा चालक ने मचाई अफरा-तफरी, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

न्यूज़ चक्र, बर्डोद। अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर शनिवार दोपहर एक कैंट्रा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए तीन बाइक और दो कारों को टक्कर मार दी। अचानक हुई इन घटनाओं से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। 

बहरोड: बेकाबू कैंट्रा चालक ने मचाई अफरा-तफरी, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंट्रा चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और अनियंत्रित होकर वाहनों को टक्कर मारता चला गया। दुर्घटना के बाद कार चालक और स्थानीय ग्रामीणों ने उसका पीछा किया। भागने के प्रयास में चालक ने वाहन की गति और बढ़ा दी, लेकिन ग्राम कांकरा बर्डोद के पास सड़क किनारे बने नाले में टायर फंस जाने से गाड़ी रुक गई। 

भागने के प्रयास में नाले में गिरा कॉन्ट्रा चालक, लोगों ने निकाला
भागने के प्रयास में नाले में गिरा कॉन्ट्रा चालक, लोगों ने निकाला

वाहन छोड़कर भागने के प्रयास में चालक खुद नाले में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया। हालांकि, वहां मौजूद बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत किया। 

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।