Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Bangladesh vs New Zealand | बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट रोमांचक, सीरीज ड्रॉ करने के लिए…
  • SPORTS

Bangladesh vs New Zealand | बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट रोमांचक, सीरीज ड्रॉ करने के लिए…

News Chakra December 9, 2023
Bangladesh-vs-New-Zealand-बांग्लादेश-न्यूजीलैंड-के-बीच-दूसरा-टेस्ट.webp

बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट रोमांचक, सीरीज ड्रॉ करने के लिए बनाने हैं केवल 137 रन

Loading

मीरपुर : बांग्लादेश में न्यूजीलैंड व बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट मैचों  (Bangladesh vs New Zealand ) की सीरीज बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल (57 रन देकर छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने दो मैचों की श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच में शनिवार को यहां बांग्लादेश की दूसरी पारी को 144 रन पर समेट दिया, जिसके कारण न्यूजीलैंड को चौथी पारी में केवल 137 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा। अगर कीवी टीम ऐसा करने में सफल रहती है तो वह ये सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल हो जाएगी। वहीं बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड को उसके पहले समेट कर पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा करना चाहती है।

पहला मैच गंवाने वाले न्यूजीलैंड को श्रृंखला बराबर करने के लिए 137 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा। मैच के चौथे दिन खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट गंवाकर 44 रन बना लिये हैं। सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम (24) और डेरिल मिचेल (3 रन) बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें

पटेल को गेंदबाजी में बाएं हाथ के साथी स्पिनर मिचेल सैंटनर (51 रन पर तीन विकेट) का अच्छा साथ मिला। बांग्लादेश की दूसरी पारी में जाकिर हसन ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके। उन्होंने 86 गेंद में 59 रन की पारी के दौरान छह चौके और एक छक्का लगाया। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 38 रन से की। जाकिर ने कप्तान टिम साउदी के खिलाफ दिन के दूसरे ओवर में दो चौके जड़े लेकिन पटेल ने मोमिनुल हक (15) को पगबाधा कर तीसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी को खत्म किया।

बांग्लादेश ने इसके बाद 73 रन के अंदर सात विकेट गंवा कर न्यूजीलैंड को श्रृंखला बराबर करने का मौका दिया। सेंटनर ने इसके बाद आने लगातार ओवरों में मुशफिकुर रहीम (नौ) और शहादत हुसैन (चार) को चलता किया जिससे बांग्लादेश की आधी टीम 88 रन तक पवेलियन लौट गयी।  

बांग्लादेश ने पहली पारी में 172 जबकि न्यूजीलैंड ने 180 रन बनाये थे। बांग्लादेश ने पहला मैच 150 रन से जीता था और उसके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रचने का मौका है। 

एजेंसी इनपुट के साथ



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024 | पंजाब किंग से फिर जुड़े संजय बांगर, टीम ने सौंपी अहम ज़िम्मेदारी
Next: Head to Head in South Africa | दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया दिखाएगी अपना दम, ऐसा है वहां की पिचों प…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.