Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Entertainment
  • Filmi Duniya
  • BB 16: शालीन भनोट के दिए दर्द को भुला नहीं पा रहीं Ex वाइफ दलजीत कौर, फिर भी कर रहीं सपोर्ट, खुद बताई वजह
  • Filmi Duniya

BB 16: शालीन भनोट के दिए दर्द को भुला नहीं पा रहीं Ex वाइफ दलजीत कौर, फिर भी कर रहीं सपोर्ट, खुद बताई वजह

News Chakra January 24, 2023
BB 16: शालीन भनोट के दिए दर्द को भुला नहीं

मुंबई: ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाला है. हाल ही में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) पर बाहर से प्लानिंग करके आने का आरोप लगा था. शालीन अपनी ही बातों में फंस जाते हैं और परेशान हो जाते हैं. शालीन और टीना दत्ता का रिलेशनशिप बुरी तरह टूट गया. दोनों तरफ से लगे आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों के बीच बातचीत भी बंद है. शालीन की वीकेंड का वार में सलमान खान से भी बहस हो गई. अपने एक्स हस्बैंड की हालत देख एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने उन्हें सब्र रखने की सलाह देते हुए सपोर्ट किया है, और अपनी आप बीती भी बयां की.

सौंदर्या के बेघर होने के बाद से शालीन भनोट से बात करने वाला घर के अंदर कोई नहीं रह गया है. टीना दत्ता और अर्चना चाहर बात नहीं कर रहे और मंडली के सदस्य पास फटकने नहीं देते. घर के अंदर कई बार शालीन की एक्स वाइफ दलजीत कौर का जिक्र हो चुका है. टीना से भी शालीन दलजीत का जिक्र कर चुके हैं और हाल ही में टीना ने शालीन से लड़ाई में दलजीत का नाम घसीटा था, जिस पर शालीन आपे से बाहर होते हुए नजर आए थे. अब अपने पूर्व पति को रोता-परेशान होता देख दलजीत ने सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर किया है.

दलजीत कौर ने कहा थोड़ा सब्र रखो शालीन
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने लिखा अपनी और बेटे के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और लिखा ‘बिग बॉस खत्म होने में कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए हैं. मैं तुम्हें शुभकामनाएं देती हूं शालीन भनोट. थोड़ा सब्र रखो और खुद को शांत-मजबूत बनाकर रखो’.

daljeet kaur post

(फोटो साभार:kaurdalljiet/Instagram)

पिछली बातें टीस देती हैं लेकिन आगे बढ़ना है

इसके बाद फिर एक पोस्ट किया है ,जिसमें अपने बीते हुए दिनों और दर्द को बयां करते हुए लिखा ‘ये एक साधाराण सी विश है उसके लिए जिसे मैं जानती हूं. मैं जानती हूं कि बिग बॉस हाउस बेहद चैलेंजिंग है. मेरी शुभकामना पिछली बातों को भुलाने के लिए नहीं है. ये मेरे लिए और मेरे बेटे के लिए क्रेजी जर्नी रही है लेकिन बरसों के बाद मैं उसे शुभकामना दे पा रही हूं और मुझे इसके लिए कोई रिग्रेट नहीं है. बीता कल मेरी जिंदगी के आखिरी पल तक रहेंगी, और जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं हमेशा टीस देती है,लेकिन मैंने जीवन में आगे बढ़ने का चुनाव किया है, यही वजह है कि मैंने उसे विश करने का फैसला किया’.

daljeet kaur post

(फोटो साभार:kaurdalljiet/Instagram)

शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि शालीन मेंटली काफी स्ट्रॉन्ग है और वह घर में बहुत अच्छा खेल रहे हैं’।

Source link

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम दौरे को लेकर तैयारियां तेज, भाजपा की गुर्जर वोटरों को साधने की तैयारी | Preparations fast for PM’s visit, BJP’s preparation to help Gurjar voters
Next: अमिताभ बच्चन के नक्शेकदम पर नहीं चलेंगी नातिन नव्या नवेली! एक्टिंग को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, कहा-जुनूनी हूं..लेकिन

Related Stories

screenshot_2025-04-09-09-33-56-09_1cdbe7dded7ec259ed1024b4ff1ae8db9029583522858190805.jpg
  • Filmi Duniya
  • Neemrana
  • Rajasthan News

मनदीप खरेरा का धमाकेदार आगाज: ‘भीम जी गाथा अमर रहेगी’ गीत से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

R C Jalasiya April 9, 2025 0
image_editor_output_image-2121714479-17410874171993052441621914710114.jpg
  • bollywood
  • Entertainment
  • Filmi Duniya

विक्रम भट्ट की ‘तुमको मेरी कसम’: प्रेम, विरासत और कानूनी लड़ाई की रोमांचक गाथा

News Chakra March 4, 2025
ranveer-singh-alia-bhatt-bts-tum-kya-mile.jpg
  • bollywood
  • Filmi Duniya

तुम क्या मिले गाने से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का बीटीएस मजेदार लग रहा है

News Chakra July 9, 2023
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.