Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Behror
  • Behror: राजस्थान के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जसवंत यादव ने दी आत्मदाह की चेतावनी
  • Behror
  • National
  • Rajasthan News

Behror: राजस्थान के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जसवंत यादव ने दी आत्मदाह की चेतावनी

News Chakra January 24, 2021

मोहित यादव हमले मामले में विधायक बलजीत पर आरोप

न्यूज चक्र, कोटपूतली। आज सुबह बहरोड़ के सोडावास के समीप (Attack On BJP Leader Mohit Yadav) भाजपा नेता मोहित यादव पर हुए हमले मामले में बहरोड़ थाने पर पहुंचे मोहित के पिता व राजस्थान के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जसंवत यादव ने पुलिस को हमलावरों को शीघ्र पकड़ने को कहा है। डाॅ. जसवंत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हमलावर बलजीत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। बहरोड़ प्रशासन पहले से ही विधायक के दवाब में काम करता है, अगर बहरोड़ पुलिस ने मामले में ढ़िलाई बरती तो मैं आत्मदाह करूगां। फिलहाल मैं थाने पर आमरन अनशन करने जा रहा हूं।

इधर बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने भी एक विडियो जारी कर भाजपा नेता मोहित यादव पर हुए हमले को एक्सीडेंट बताया है। इसी के साथ बहरोड़ में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आपको बता दें इससे पहले भी दोनों नेताओं में राजनीतिक बयानों का दौर चलता रहा है।

बताया जा रहा है कि बर्डोद के समीप बेरापुर की ढाणी के समीप बहरोड़ जा रहे मोहित यादव की गाड़ी के सामने गाड़ी लगा कर 12-13 लोगों ने उन्हें रोक लिया । उसके बाद उन पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। हमलावरों ने गाड़ी के भी शीशे भी तोड़ दिये है। घटना की सूचना के बाद बहरोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं पूर्व मंत्री व मोहित के पिता डाॅ. जसवंत कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर डटे हुए हैं।

राजनीतिक रंजिश या हमला ?

गौरतलब है कि पिछले दिनों बहरोड़ क्षेत्र में विधायक बलजीत यादव और मोहित के बीच सोशल मीडिया पर वाक युद्ध चला था। इस दौरान बलजीत यादव और मोहित यादव के पिता पूर्व मंत्री जसवंत यादव के बीच एक- दूसरे को लठ से लड़ाई कर चित करने को लेकर एक दूसरे को चुनौतियां दी थी। तब बलजीत यादव खुद लाठी लेकर बहरोड़ के स्टेडियम में पहुंच गए थे, लेकिन जसवंत यादव नहीं पहुंचे थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हमला किसी राजनीतिक रंजिश के चलते ही हुआ है। लेकिन अभी सीधे- सीधे किसी पर भी आरोप- प्रत्यारोप मोहित यादव ने हमले को लेकर नहीं लगाए हैं। हालांकि मोहित के पिता डाॅ. जसवंत यादव ने कहा है कि हमलावर बलजीत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

वहीं बहरोड़ पुलिस ने मीडिया को कहा है कि ‘ हमला हुआ है या हादसा’ इसकी अभी जांच की जाएगी।

हमारे whatsaap ग्रुप से जुड़ने के लिए अपना नाम send करें।

Chat on WhatsApp

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Behror: झूठी बातों से माइलेज नहीं मिलेगा जनता हमारे साथ- विधायक बलजीत
Next: BDM: विधायक कोष से स्वीकृत आउटडोर बरामदे का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित, देखिए, तस्वीरें…

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
image_editor_output_image1926750740-17695024698383816339100273703984.jpg
  • Behror

बहरोड़ : भगवाड़ी खुर्द गांव में देर रात फायरिंग, युवक की गोली लगने से मौत

News Chakra January 27, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1696622834-17736016608554336878105530249156.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image1909182737-1773601142896568481488248687783.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-405680089-1773600890028924646453328411423.jpg
  • Top news

पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-909715532-17736005653865819991640644960158.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.