Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Bharat or Jurel | इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग नहीं करेंगे लोकेश राहुल, इस खिलाड़ी पर द्रविड़ ने दि…
  • SPORTS

Bharat or Jurel | इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग नहीं करेंगे लोकेश राहुल, इस खिलाड़ी पर द्रविड़ ने दि…

News Chakra January 23, 2024
Bharat-or-Jurel-इंग्लैंड-के-खिलाफ-विकेटकीपिंग-नहीं-करेंगे.webp

इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग नहीं करेंगे लोकेश राहुल, इस खिलाड़ी पर द्रविड़ ने दिया जोर

Loading

हैदराबाद : भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मंगलवार को कहा कि लोकेश राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में विकेटकीपर के रूप में नहीं खेलेंगे और विकेटकीपर की भूमिका के लिए केएस भरत और ध्रुव जुरेल के बीच प्रतिस्पर्धा है। जबकि राहुल ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की श्रृंखला में विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला गुरुवार से शुरू होने वाली सीरीज में केएस भरत और ध्रुव जुरेल के बीच टीम में जगह बनाने को लेकर होड़ होगी।

द्रविड़ ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘राहुल इस श्रृंखला में विकेटकीपर के रूप में नहीं खेलेगा और हम अपने चयन को लेकर स्पष्ट हैं। हमने दो अन्य विकेटकीपर को चुना है और बेशक राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में हमारे लिए शानदार काम किया था और हमारे श्रृंखला ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई।”

यह भी पढ़ें

राहुल द्रविड़ ने कीपर के रोल व सवाल पर कहा कि, ‘‘..इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच को देखते हुए और इन परिस्थितियों में खेलने को लेकर चयन दो अन्य विकेटकीपर के बीच होगा, जिसमें केएस भरत और ध्रुव जुरेल के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।”

भारतीय पिचों पर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे स्पिनरों के खिलाफ विकेटकीपिंग करना किसी विशेषज्ञ के लिए भी आसान नहीं होता। बेंगलुरू के 31 साल के राहुल अपने करियर में 92 प्रथम श्रेणी मैच में से सिर्फ तीन में विकेटकीपर के रूप में खेले हैं लेकिन उन्होंने भारत में एक बार भी ऐसा नहीं किया।

Bharat or Jurel | इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग नहीं करेंगे लोकेश राहुल, इस खिलाड़ी पर द्रविड़ ने दि...
भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़

इसे देखते हुए टीम प्रबंधन का इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपर के रूप में राहुल को नहीं चुनने का फैसला सही नजर आता है क्योंकि मेहमान टीम की क्रिकेट खेलने की ‘बैजबॉल’ (हर हाल में आक्रामक क्रिकेट खेलना) शैली से विकेटकीपर को बल्लेबाज को आउट करने के अतिरिक्त मौके मिल सकते हैं।

ऋषभ पंत के कार दुर्घटना में चोटिल होने के बाद विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाने वाले भरत ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। वह बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन विकेट के पीछे उनके प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भरत ने अपने 91 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में से 82 भारत में खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 287 कैच और 33 स्टंपिंग दर्ज हैं।

Bharat or Jurel | इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग नहीं करेंगे लोकेश राहुल, इस खिलाड़ी पर द्रविड़ ने दि...

जुरेल को अनुभव की कमी है और ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भरत के खेलने की संभावना अधिक है। लेकिन टीम प्रबंधन ने युवा खिलाड़ी को मौका देने की सोचा तो टीम की बल्लेबाजी में आर मजबूती आएगी।

वहीं बल्लेबाजी में केएस भरत ने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में अहमदाबाद में भारत ‘ए’ के लिए नाबाद 116 रन की पारी खेलकर मैच ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई थी, जिससे पहले टेस्ट में उनका दावा और मजबूत दिखायी दे रहा है। अगर पहले मिले मौके में केएस भरत फेल होते हैं तो ध्रुव जुरेल भी अपना टेस्ट करियर शुरू करने का मौका पा सकते हैं।

–एजेंसी इनपुट के साथ



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Javed Miandad on Pakistan Cricket | जावेद मियांदाद बोले- इस वजह से खराब हो रहा है पाकिस्तान में क्रि…
Next: Suryakumar Yadav | सूर्यकुमार यादव बने टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, लगातार दूसरी बार ICC ने किया सम्मानि…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.