Home Rajasthan News Kotputli भारतीय मजदूर संघ : निधि संग्रहण अभियान की हुई शुरुआत

भारतीय मजदूर संघ : निधि संग्रहण अभियान की हुई शुरुआत

0

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “निधि संग्रहण अभियान” को लेकर सोमवार को भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (अल्ट्राटेक) मजदूर संघ की मोहनपुरा (कोटपूतली) इकाई में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री एवं जयपुर जिला प्रभारी यतींद्र सिंह, प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रकाश शर्मा, स्वायत्तशासी एवं वस्त्र उद्योग प्रभारी महेश चतुर्वेदी तथा जयपुर जिला अध्यक्ष एवं परिवहन फेडरेशन के सह महामंत्री रणजीत गुर्जर के सानिध्य में निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया।

image editor output image 2077106847 17368176482715784151263918362798

बैठक में आह्वान करते हुए सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हित में समर्पण का यह स्वर्णिम अवसर है। संगठन के 70 वर्ष की विकास यात्रा में हर छोटे से छोटे श्रमिक, कार्यकर्ता, आम नागरिक को जोड़ते हुए संगठन के कार्य से अवगत कराते हुए धन संग्रहण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। अभियान के प्रारम्भिक दिन ही मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों से 14,700 ₹ राशि एकत्रित कर रसीद दी गयी।

मीडिया प्रभारी मोहन शर्मा ने बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सीताराम जाट द्वारा की गयी। महामंत्री दलजीत सिंह द्वारा शेष सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम मजदूर तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान हेतु जोड़ने हेतु प्रेरित करने का संकल्प भी लिया गया।

अभियान के शुरुआत के दिन संगठन मंत्री संपत सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष ईश्वर व वी महेंद्र सिंह, सुभाष दादा, किशोर सिंह, मोहन शर्मा, मदन यादव, गोपाल जाट उपस्थित रहे। सभी उपस्थित बन्धुओं द्वारा चौदह हजार सात सौ रुपये की धन संग्रह राशि एकत्रित कर जमा करायी गयी। पदाधिकारियों द्वारा आगंतुक प्रदेश पदाधिकारियों का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version