Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पावटा में हॉस्पिटल की रक्त जांच व्यवस्था पर बड़ा सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
  • Top news

पावटा में हॉस्पिटल की रक्त जांच व्यवस्था पर बड़ा सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026

कस्बे के राजकीय उपजिला चिकित्सालय पावटा में रक्त जांच व्यवस्था को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। प्रागपुरा निवासी राजेश कुमार हाडिया ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में करवाई गई उनकी कई महत्वपूर्ण रक्त जांचों की रिपोर्ट अधूरी दी गई, जिससे अस्पताल की जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हाथ-पैरों में दर्द और बुखार की समस्या के चलते राजेश कुमार हाडिया उपचार के लिए राजकीय उपजिला अस्पताल पावटा पहुंचे थे।

पावटा में हॉस्पिटल की रक्त जांच व्यवस्था पर बड़ा सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

यहां अस्पताल के पीएमओ एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि बंसल द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण के बाद CBC, LFT, RFT, Ca-2, Mg, Vitamin B-12, Vitamin D3, TSH तथा HbA1c सहित कई प्रकार की रक्त जांच लिखी गईं। मरीज के अनुसार अस्पताल से उनके रक्त नमूने जांच के लिए कृष्णा लेबोरेटरी के माध्यम से राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल कोटपूतली भेजे गए, लेकिन बाद में निर्धारित जांचों में से केवल कुछ ही जांचों की रिपोर्ट उपलब्ध करवाई गई, जबकि अन्य महत्वपूर्ण जांचों की रिपोर्ट नहीं दी गई।

जब इस संबंध में अस्पताल स्टाफ से जानकारी ली गई तो बारकोड में त्रुटि होने की बात कही गई। हालांकि मरीज का कहना है कि यदि बारकोड में त्रुटि होती तो किसी भी जांच की रिपोर्ट नहीं आती, ऐसे में केवल कुछ ही रिपोर्ट मिलना संदेह पैदा करता है। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल में कई जांचें निजी लैब को ठेका प्रणाली के माध्यम से करवाई जा रही हैं, जहां कार्यरत कर्मचारियों को कम मानदेय पर रखा गया है। इससे जांच प्रक्रिया की गुणवत्ता और पारदर्शिता प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

राजेश कुमार हाडिया ने कहा कि वे एक पत्रकार है और पत्रकारों को ही सरकारी अस्पताल में इस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आमजन की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मरीजों को समय पर पूर्ण जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी सवाल खड़ा करता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ जिले से आईएएस में चयनित हिमांशु निमोरिया का अभिनंदन
Next: राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री साइकिल योजना से खिले छात्राओं के चेहरे; मुखराम धनकड़ बोले — शिक्षित बेटी दो परिवार संवारती है

Related Stories

image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-984221887-17755789700666843287912571282050.jpg
  • Top news

पावटा राजस्व रिकॉर्ड विवाद पर रोष: बार एसोसिएशन का एक दिवसीय वर्क सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.