कोटपूतली-बहरोड़ जिले से आईएएस में चयनित हिमांशु निमोरिया का अभिनंदन

जिले के गोपालपुरा रोड निवासी तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित हिमांशु सिंह निमोरिया का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर विचार मंच समिति एवं मेघवाल विकास समिति (जिला एवं तहसील स्तरीय) की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उनकी इस उपलब्धि पर गौरव व्यक्त किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले से आईएएस में चयनित हिमांशु निमोरिया का अभिनंदन

समारोह के दौरान हिमांशु सिंह निमोरिया को माल्यार्पण कर साफा पहनाया गया तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके पिता जिले सिंह निमोरिया को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, जबकि माता लक्ष्मी देवी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शाल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर हिमांशु के छोटे भाई अंकित कुमार निमोरिया, जिन्होंने हाल ही में एमबीबीएस की डिग्री पूर्ण की है, का भी माल्यार्पण व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हिमांशु सिंह निमोरिया की उपलब्धि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

इस मौके पर डॉ. अम्बेडकर विचार मंच समिति के अध्यक्ष जगदीश मेघवाल, मेघवाल विकास समिति के अध्यक्ष मदनलाल वर्मा, उपाध्यक्ष बदलूराम, संरक्षक आर.एस. झांझरिया, रतिराम जिलौवा, हरिपाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष छोटूराम सामरिया, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, परामर्शदाता पूरणमल गोठवाल, रामनिवास, मेघवाल वेल्फेयर सोसायटी गोपालपुरा रोड के अध्यक्ष नेमीचंद सिरोहीवाल, प्रवक्ता चिरंजीलाल आर्य, शिवा निमोरिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने हिमांशु सिंह निमोरिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Author