कोटपूतली-बहरोड़ जिला एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने ली अपराध गोष्ठी

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने ली अपराध गोष्ठी

इस दौरान एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने गुमशुदा बच्चों और महिलाओं को शीघ्र दस्तयाब कर प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। साथ ही संपत्ति संबंधी अपराधों में वारदातों का शीघ्र खुलासा कर चोरी गए माल की बरामदगी सुनिश्चित करने को कहा।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने ली अपराध गोष्ठी

एसपी ने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर पैण्डेंसी कम करने, अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा अवैध शराब तस्करों, ड्रग्स माफियाओं और हथियार तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन आपराधिक कानूनों के तहत कार्रवाई तेज करने और लोकल व स्पेशल एक्ट में अधिकाधिक कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने ली अपराध गोष्ठी

इसके अलावा एसपी ने स्थायी वारंटी, पीओ व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, हार्डकोर अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रखने तथा आमजन के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवादियों की नियमित सुनवाई कर उनकी समस्याओं का त्वरित व उचित समाधान किया जाए।

बैठक में जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), डीएसपी तथा विभिन्न थानों के थानाधिकारी मौजूद रहे।

Author