Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, 1.61 लाख का भरा मायरा
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, 1.61 लाख का भरा मायरा

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों ने सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने ही थाने में वर्षों से कार्यरत सफाईकर्मी की बेटियों की शादी में मायरा (भात) भरकर परिवार का सहारा बने। पुलिसकर्मियों की इस पहल से क्षेत्र में खाकी की संवेदनशील छवि सामने आई है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, 1.61 लाख का भरा मायरा

जानकारी के अनुसार वाल्मीकि मोहल्ला नारायणपुर निवासी श्रीमती ललिता देवी, जो पिछले करीब 40 वर्षों से नारायणपुर थाने में सफाईकर्मी के रूप में सेवाएं दे रही हैं, उनकी बेटियां अंजु और संजु की शादी 11 मार्च 2026 को तय थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और मायरा भरने के लिए कोई भाई नहीं होने की जानकारी मिलने पर थाना स्टाफ ने आगे बढ़कर मदद करने का निर्णय लिया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, 1.61 लाख का भरा मायरा

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई (IPS) के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के निर्देशन में, बानसूर वृताधिकारी मेघा गोयल और नारायणपुर थानाधिकारी रोहिताश कुमार के नेतृत्व में थाना स्टाफ ने आपसी सहयोग से राशि एकत्रित की। इसके बाद पुलिसकर्मी मायरे की रस्म निभाने के लिए परिवार के घर पहुंचे और 1 लाख 61 हजार रुपये नकद, दोनों बेटियों को दो सिलाई मशीनें, प्रत्येक को 5-5 जोड़ी कपड़े तथा परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी वस्त्र भेंट किए।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, 1.61 लाख का भरा मायरा

इस अवसर पर वृताधिकारी मेघा गोयल ने कहा कि ललिता देवी केवल थाने की कर्मचारी ही नहीं, बल्कि पुलिस परिवार का हिस्सा हैं। ऐसे में उनकी बेटियों की शादी में सहयोग करना हमारा कर्तव्य था, ताकि बेटियों की विदाई सम्मानपूर्वक हो सके।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, 1.61 लाख का भरा मायरा

वहीं थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़ी रहना भी हमारी जिम्मेदारी है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, सफाईकर्मी की बेटियों की शादी में 1.61 लाख का भरा मायरा

पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए इस सहयोग से ललिता देवी और उनका परिवार भावुक हो उठा। नम आंखों से उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि पुलिस थाना परिवार इस तरह उनके साथ खड़ा होकर भाई का फर्ज निभाएगा।

नारायणपुर पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है और इसे मानवता तथा सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल माना जा रहा है।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिला एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने ली अपराध गोष्ठी

Related Stories

image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.