पावटा में चुनावी रण के बीच भाजपा प्रत्याशी के लापता होने से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

पावटा में चुनावी रण के बीच भाजपा प्रत्याशी के लापता होने से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी बुद्धाराम गढ़वाल, निवासी गढ़वालों का मौहल्ला, भांकरी के मंगलवार शाम से लापता होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 1 सितंबर 2026 की शाम पावटा की बड़ी पुलिया के नीचे छोड़ने के बाद से बुद्धाराम का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों … Read more

पावटा में जयपुर से सेवानिवृत्त होकर आये हेड कांस्टेबल बनवारी लाल पहाड़ीवाल का भव्य स्वागत

जयपुर के रामगंज थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर लंबे समय तक निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और बेदाग छवि के साथ सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए बनवारी लाल पहाड़ीवाल का जयपुर पुलिस लाइन से पावटा पहुंचने पर आत्मीय एवं जोरदार स्वागत किया गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान यात्रा में बड़ी संख्या में लोग … Read more

पावटा में ढोल-नगाड़ों के साथ निकली विदाई रैली, शिक्षक रणजीत सिंह शेखावत को ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेलना में अध्यापक रणजीत सिंह शेखावत के सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने वाले शेखावत के सम्मान में ग्रामीणों ने विशेष आयोजन करते हुए पूरे गांव में भव्य विदाई रैली निकाली। … Read more

पावटा के कल्याणपुरा श्री सीताराम मंदिर में शनिवार को होगा संत समागम

निकटवर्ती ग्राम कल्याणपुरा (जोधपुरा) स्थित श्री सीताराम जी बड़ा मंदिर एवं बाबा भरत दास बगीची में श्रावण मास के उपलक्ष्य में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों का समापन शनिवार, 29 अगस्त को संत समागम एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। कार्यक्रम मंदिर महंत संत श्री 108 मंगलदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। समापन … Read more

पावटा में व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश चंद गुर्जर के निर्देशन में सजी ज्ञानवर्धक व्याख्यानमाला

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रागपुरा में आयोजित डेयरी एवं पशुपालन विषयक विशेषज्ञ व्याख्यानमाला विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश चंद गुर्जर के कुशल निर्देशन एवं समन्वय में संपन्न हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने और व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि … Read more

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा में भोमिया बाबा का विशाल भंडारा आयोजित

प्रागपुरा कस्बे के सत्यनारायण भगवान मंदिर परिसर स्थित लोकदेवता भौमिया बाबा मंदिर में गुरुवार को भौमिया बाबा मंदिर कमेटी एवं ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रागपुरा सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को लेकर … Read more

पावटा क्षेत्र में 50 हजार का रोटावेटर चोरी, पुलिस ने किया मौका मुआयना

प्रागपुरा थाना क्षेत्र के तुलसीपुरा गांव में चोरों ने खेत की तारबंदी तोड़कर करीब 50 हजार रुपए कीमत का रोटावेटर चोरी कर लिया। घटना के बाद खेत में दो मोटरसाइकिलों के टायरों के निशान और पैरों के निशान मिलने से चोरी को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी करतार सिंह शेखावत … Read more

पावटा क्षेत्र के नागाजी मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन

पावटा क्षेत्र के नागाजी मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन

प्रागपुरा कस्बे की ढाणी सकड़ी वाली स्थित प्राचीन नागाजी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। मंदिर महंत संत दासजी महाराज के सानिध्य में आयोजित कथा के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने … Read more

पावटा क्षेत्र के यादवेन्द्र पहलवान का इंदौर में दबदबा, गोल्ड मेडल जीता

पावटा क्षेत्र के यादवेन्द्र पहलवान का इंदौर में दबदबा, गोल्ड मेडल जीता

प्रागपुरा कस्बे के निवासी युवा पहलवान यादवेन्द्र पहलवान ने इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इंदौर के चमेली देवी इंस्टीट्यूट में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यादवेन्द्र ने अपने दमदार प्रदर्शन से गोल्ड मेडल … Read more

पावटा – विराटनगर में चुनावी तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन सिंह नरुका ने मंगलवार को पावटा एवं विराटनगर में रिटर्निंग अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों तथा संबंधित कार्मिकों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों … Read more

पावटा क्षेत्र में पिता की स्मृति में भामाशाह ने बालिका विद्यालय को दिया कमरे का तोहफा

कस्बे के निकटवर्ती ग्राम भांकरी स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को भामाशाह ललित किशोर कुमावत ने अपने पिता स्व. प्रभाती लाल कुमावत की स्मृति में एक कमरे मय बरामदे के निर्माण का भूमि पूजन किया। पंडित अंबिकेश्वर शर्मा ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाकर नींव का पत्थर रखवाया। निर्माणाधीन कक्ष … Read more

पावटा क्षेत्र के सीताराम मंदिर में गन्ने के रस से हुआ महाभिषेक

प्रागपुरा मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर में सावन के चतुर्थ सोमवार एवं श्रावण शुक्ल द्वादशी के अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भामाशाह संतोष बंसल एवं उनकी धर्मपत्नी ममता देवी की ओर से लोककल्याण एवं जनमंगल की कामना को लेकर आयोजित रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग … Read more

पावटा – प्रागपुरा में रविवार को भी खुले रहेंगे डाकघर, स्पीड पोस्ट से भेज सकेंगे राखियां

पावटा - प्रागपुरा में रविवार को भी खुले रहेंगे डाकघर, स्पीड पोस्ट से भेज सकेंगे राखियां

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने राखी मेल-2026 के तहत विशेष व्यवस्था की है। बहनों को राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार, 23 अगस्त 2026 को पावटा एवं प्रागपुरा सहित राजस्थान सर्कल के डाकघरों के बुकिंग काउंटर विशेष रूप से राखी मेल की बुकिंग के लिए खुले रहेंगे। सामान्य … Read more

पावटा – रोशनी का इंतजार करती प्रागपुरा की सड़क, लाखों की व्यवस्था पर अब रखरखाव का सवाल

पावटा - रोशनी का इंतजार करती प्रागपुरा की सड़क, लाखों की व्यवस्था पर अब रखरखाव का सवाल

कस्बे में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगरपालिका की ओर से प्रागपुरा में होली चौक से गणेश विहार कॉलोनी होते हुए मुख्य राजमार्ग तक लगाए गए विद्युत पोलों पर वायरिंग का काम पूरा किए जाने के बावजूद सड़क पर रात के समय रोशनी की सुविधा उपलब्ध नहीं … Read more

पावटा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, 403 दावेदारों ने जताई टिकट की दावेदारी

पावटा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, 403 दावेदारों ने जताई टिकट की दावेदारी

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को पावटा कस्बे के नहर रोड स्थित सिद्धि विनायक मैरिज गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ने की। इस दौरान चुनावी तैयारियों, वार्डवार स्थिति और संभावित प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया। बैठक में … Read more