पावटा में व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश चंद गुर्जर के निर्देशन में सजी ज्ञानवर्धक व्याख्यानमाला

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रागपुरा में आयोजित डेयरी एवं पशुपालन विषयक विशेषज्ञ व्याख्यानमाला विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश चंद गुर्जर के कुशल निर्देशन एवं समन्वय में संपन्न हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने और व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान करती है।

पावटा में व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश चंद गुर्जर के निर्देशन में सजी ज्ञानवर्धक व्याख्यानमाला
पावटा में व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश चंद गुर्जर के निर्देशन में सजी ज्ञानवर्धक व्याख्यानमाला

मुख्य अतिथि पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र गुर्जर ने विद्यार्थियों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, पशुपालन की नवीन तकनीकों, पशुओं के स्वास्थ्य, नस्ल सुधार तथा दुग्ध व्यवसाय की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन अपनाकर युवा बेहतर रोजगार और आय का सशक्त माध्यम विकसित कर सकते हैं।

पावटा में व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश चंद गुर्जर के निर्देशन में सजी ज्ञानवर्धक व्याख्यानमाला
पावटा में व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश चंद गुर्जर के निर्देशन में सजी ज्ञानवर्धक व्याख्यानमाला

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी कौशल और रोजगारपरक ज्ञान से भी जोड़ना है। उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा को नई शिक्षा नीति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

पावटा में व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश चंद गुर्जर के निर्देशन में सजी ज्ञानवर्धक व्याख्यानमाला
पावटा में व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश चंद गुर्जर के निर्देशन में सजी ज्ञानवर्धक व्याख्यानमाला

इस दौरान उपप्राचार्या श्रीमती मनीषा यादव, व्याख्याता धोलाराम यादव, व्यावसायिक प्रशिक्षक कृष्ण सिंह, अरुण कुमार मीणा, निखिल गुप्ता, रामजीलाल गुर्जर, मालाराम यादव, एएओ हजारीलाल स्वामी, सुभाष स्वामी, वरिष्ठ अध्यापक गोविंद सिंह शेखावत, अरविंद शर्मा, रामजीलाल योगी, सुरेंद्र कुमार जाट सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Author