
कोटपूतली-बहरोड़ पंचायत चुनाव परिणाम LIVE: 8 पंचायत समितियों और जिला परिषद के नतीजे सबसे पहले News Chakra पर
न्यूज़ चक्र। कोटपूतली। राजस्थान में पंचायत चुनाव के सभी चरणों का मतदान सम्पन्न होने के बाद आज मतगणना का दौर शुरू हो गया है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जिला परिषद एवं 8 पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों और परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।
जिले की 8 पंचायत समितियों के कुल 146 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना की जा रही है। इसके साथ ही जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन परिणाम भी आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
कोटपूतली स्थित राजकीय एलबीएस महाविद्यालय में मतगणना केंद्र बनाया गया है, जहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतों की गिनती जारी है। सुबह 9 बजे से चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझान सामने आने की उम्मीद है।
निकाय चुनाव: देखिए, कोटपूतली के किस वार्ड से किसकी जीत…Live
मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद में किसे जनता का समर्थन मिला है, इसका तस्वीर धीरे-धीरे साफ होगी। जिलेभर की निगाहें आज आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं।
