आज खुलेगा कोटपूतली नगर परिषद चुनाव का फैसला, 60 वार्डों के 428 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
न्यूज़ चक्र,कोटपूतली। निकाय चुनाव में मतदाताओं ने 9 सितंबर को अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया था। अब सोमवार सुबह 8 बजे इन ईवीएम के खुलने के साथ ही कोटपूतली नगर परिषद के 60 वार्डों में किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा और किसके राजनीतिक दावे धराशायी होंगे, इसका इंतजार खत्म हो जाएगा।
कोटपूतली नगर परिषद के चुनाव की मतगणना शहर के डाबला रोड स्थित राजकीय पाना देवी महिला महाविद्यालय में जारी है। 103 बूथों से प्राप्त मतों की गणना 8 टेबलों पर कुल 12 राउंड में की जा रही है। सुबह 8 बजे शुरू होने वाली मतगणना के साथ ही पहले रुझान सामने आने शुरू हो गए और इसके बाद धीरे-धीरे वार्डवार तस्वीर साफ होती जाएगी।
इस चुनाव में कुल 428 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 310 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। यही आंकड़ा इस चुनाव के परिणाम को खासा दिलचस्प बना रहा है। कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को सीधे दोतरफा रहने के बजाय त्रिकोणीय और बहुकोणीय बना दिया है। ऐसे में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीयों की मौजूदगी ने परिणाम को लेकर सभी की धड़कनें बढ़ा रखी हैं।
आज सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि शुरुआती रुझान किसके पक्ष में जाते हैं और अंतिम परिणाम किसके नाम दर्ज होता है। कई प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे किए हैं, लेकिन अब फैसला न नारों से होगा और न दावों से। फैसला उस वोट का होगा, जो मतदाता ने ईवीएम में दर्ज किया है।
परिणाम सिर्फ 60 पार्षदों का भविष्य तय नहीं करेंगे। इन नतीजों के साथ ही कोटपूतली नगर परिषद के अगले बोर्ड की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो जाएगी। किस दल के पास कितनी ताकत होगी और सभापति की कुर्सी के लिए किसके पास बहुमत का गणित होगा, इस पर भी आज से ही राजनीतिक जोड़-तोड़ का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
यानी आज ईवीएम से सिर्फ वोट नहीं, बल्कि चुनाव के दौरान किए गए कई राजनीतिक दावों की हकीकत भी सामने आएगी। किसी के लिए आज जीत का जश्न होगा तो किसी के लिए हार का हिसाब। किसने चुनाव जीता, यह तो दोपहर तक साफ हो जाएगा, लेकिन किसका वहम टूटा और किसका अहम, इसका जवाब भी आज जनता के वोट ही देंगे।
वार्डवार परिणाम पर रहेगी न्यूज़ चक्र की नजर
कोटपूतली नगर परिषद चुनाव के परिणामों को लेकर न्यूज़ चक्र की टीम पूरी तरह तैयार है। 60 वार्डों के नतीजों पर लगातार नजर रखी जाएगी और वार्डवार चुनाव परिणाम सबसे पहले न्यूज़ चक्र की वेबसाइट newschakra.com पर उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।
देखते रहिए न्यूज़ चक्र — हर खबर पर हमारी नजर।

कोटपूतली नगर परिषद के वार्ड अनुसार जीते हुए प्रत्याशी ।
1 नंबर वार्ड से विजय हुये…. अनिल निर्दलीय,
2 नंबर वार्ड से विजय हुये….रामनिवास कांग्रेस,
3 नंबर वार्ड से विजय हुये…. कांग्रेस से अमीलाल….
4 नंबर वार्ड से विजय हुऐ….राजेश निर्दलीय,
5 नंबर वार्ड से विजय हुऐ….सुमन यादराम बीजेपी…
6 नंबर वार्ड से विजय हुए – मेवा देवी, बीजेपी
7 नंबर वार्ड से विजय हुए- बिरमा देवी, निर्दलीय
8 नंबर वार्ड से विजय हुए – रामोतार, निर्दलीय
9 नंबर वार्ड से विजय हुए – अरुणा देवी, कांग्रेस
10 नंबर वार्ड से विजय हुए – शिव, निर्दलीय
11 नंबर वार्ड से विजय हुए – महावीर सांखला , निर्दलीय
12 नंबर वार्ड से विजय हुए – रवि यादव, कांग्रेस
13 नंबर वार्ड से विजय हुए – मनीष कुमार शर्मा , निर्दलीय
14 नंबर वार्ड से विजय हुए – सम्मी कुमार यादव, बीजेपी
15 नंबर वार्ड से विजय हुए – सुरेश चंद , निर्दलीय
16 नंबर वार्ड से विजय हुए – ममता , बीजेपी
17 नंबर वार्ड से विजय हुए – रामू , निर्दलीय
18 नंबर वार्ड से विजय हुए – फौजी राम आर्य , कांग्रेस
अब तक की स्थिति-
निर्दलीय – 9
बीजेपी – 4
कांग्रेस- 5
अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें। लगातार अपडेट जारी है।
