पावटा में शिक्षक संघ सियाराम की नई कार्यकारिणी गठित

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की पावटा उपशाखा की सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव रविवार दोपहर को संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी लक्ष्मीनारायण स्वामी तथा सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश चन्द्र यादव एवं राकेश अग्रवाल के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ कस्बे के किला ऊपर हनुमान मंदिर में पूरी की गई।

पावटा में शिक्षक संघ सियाराम की नई कार्यकारिणी गठित
पावटा में शिक्षक संघ सियाराम की नई कार्यकारिणी गठित

चुनाव में अमीचंद स्वामी को अध्यक्ष, सोनाराम स्वामी को कार्यकारी अध्यक्ष, रामसिंह यादव को मंत्री, बलबीर मीणा को कोषाध्यक्ष तथा रजनी बाला योगी को महिला मंत्री निर्वाचित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पावटा में शिक्षक संघ सियाराम की नई कार्यकारिणी गठित
पावटा में शिक्षक संघ सियाराम की नई कार्यकारिणी गठित

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों एवं संगठन की गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के बाद संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 18 एवं 19 सितंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन को पावटा ब्लॉक में कराने का निर्णय लिया गया।

सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में शिक्षकों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर संगठन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

Author