पावटा क्षेत्र के नागाजी मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन

प्रागपुरा कस्बे की ढाणी सकड़ी वाली स्थित प्राचीन नागाजी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। मंदिर महंत संत दासजी महाराज के सानिध्य में आयोजित कथा के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।

pavta kshetra ke nagaji mandir mein vishal bhandare ka aayojan
पावटा क्षेत्र के नागाजी मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन

समापन कार्यक्रम के दौरान दोपहर 12 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन की पूर्णाहुति के बाद भगवान राधा-गोविंद जी को भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पंगत प्रसादी शुरू हुई।

पावटा क्षेत्र के नागाजी मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन
पावटा क्षेत्र के नागाजी मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन

प्रसादी ग्रहण करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। आयोजन में ग्रामीणों ने सामूहिक सहभागिता निभाते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कथा के सात दिनों के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

पावटा क्षेत्र के नागाजी मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन
पावटा क्षेत्र के नागाजी मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन

समापन अवसर पर संत दासजी महाराज ने आयोजन में सहयोग करने वाले ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर मातादीन सैनी, गाडाराम सैनी, किशन लाल सैनी, रामजीलाल सैनी, ताराचंद सैनी, बल्लीचंद सैनी, अर्जुन सैनी, कमल सैनी, मालीराम सैनी, मनोज स्वामी, महावीर सैनी, गोलू सैनी, रितिक स्वामी, नरेश सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Author