पावटा क्षेत्र के यादवेन्द्र पहलवान का इंदौर में दबदबा, गोल्ड मेडल जीता

प्रागपुरा कस्बे के निवासी युवा पहलवान यादवेन्द्र पहलवान ने इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इंदौर के चमेली देवी इंस्टीट्यूट में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यादवेन्द्र ने अपने दमदार प्रदर्शन से गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

pavta kshetra ke yadvendra pahalwaan ka indore mein dabadba
पावटा क्षेत्र के यादवेन्द्र पहलवान का इंदौर में दबदबा, गोल्ड मेडल जीता

यादवेन्द्र के पिता महेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि उनके पुत्र ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। जीत के बाद क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

पावटा क्षेत्र के यादवेन्द्र पहलवान का इंदौर में दबदबा, गोल्ड मेडल जीता
पावटा क्षेत्र के यादवेन्द्र पहलवान का इंदौर में दबदबा, गोल्ड मेडल जीता

यादवेन्द्र पहलवान ने अपनी सफलता का श्रेय कुश्ती कोच धर्मवीर पहलवान अजीतपुरा के मार्गदर्शन तथा अपने परिवारजनों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और गुरुजनों के मार्गदर्शन से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिली। क्षेत्रवासियों ने यादवेन्द्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पावटा क्षेत्र के यादवेन्द्र पहलवान का इंदौर में दबदबा, गोल्ड मेडल जीता
पावटा क्षेत्र के यादवेन्द्र पहलवान का इंदौर में दबदबा, गोल्ड मेडल जीता

Author