Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पावटा में बेटियों की घोड़ी पर निकली बिंदौरी, पहाड़ीवाल परिवार ने दिया बेटा-बेटी समानता का प्रेरक संदेश
  • Top news

पावटा में बेटियों की घोड़ी पर निकली बिंदौरी, पहाड़ीवाल परिवार ने दिया बेटा-बेटी समानता का प्रेरक संदेश

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026

पावटा कस्बे में सामाजिक जागरूकता और बेटियों के सम्मान का एक प्रेरणादायक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब कमलेश कुमार पहाड़ीवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपनी बेटियों पूजा और आरती की शादी में उनकी घोड़ी पर बिंदौरी निकालकर समाज को बेटा-बेटी समानता का मजबूत संदेश दिया। आमतौर पर परंपरा के अनुसार शादियों में घोड़ी पर बिंदौरी बेटे की निकाली जाती है, लेकिन इस परंपरा को सकारात्मक सोच के साथ बदलते हुए पहाड़ीवाल परिवार ने बेटियों के सम्मान में यह अनूठी पहल की।

पावटा में बेटियों की घोड़ी पर निकली बिंदौरी, पहाड़ीवाल परिवार ने दिया बेटा-बेटी समानता का प्रेरक संदेश
पुराने रोड़ से बेटियों की घोड़ी पर निकलती बिंदौरी

बेटियों की घोड़ी पर निकली बिंदौरी को देखने के लिए बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। बैंड-बाजों और खुशियों के माहौल के बीच जब बेटियों की बिंदौरी घोड़ी पर निकली तो लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

इस अवसर पर सोनी देवी ने बताया कि बेटियों की घोड़ी से बिंदौरी निकालने का मुख्य उद्देश्य समाज में लंबे समय से चली आ रही बेटा-बेटी के भेदभाव की सोच को समाप्त करना और समानता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, खेल, प्रशासन, व्यवसाय और अन्य कई क्षेत्रों में आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं, इसलिए समाज को भी अपनी सोच बदलनी चाहिए।

पहाड़ीवाल परिवार की इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करते हैं। बेटियों के सम्मान और समान अधिकारों का संदेश देने वाली यह पहल निश्चित रूप से अन्य परिवारों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं
Next: राजस्थान की राजधानी जयपुर में विनोद जाखड़ का भव्य स्वागत

Related Stories

image_editor_output_image2115054382-17729347494621662008184345813630.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image1622408507-17729344688572516612904388688221.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में राजकोप सिटीजन ऐप के प्रचार के लिए जागरूकता अभियान

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image-305668360-17729341313755330035752086989333.jpg
  • Top news

पावटा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व सरपंच का व्याख्यान

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image2115054382-17729347494621662008184345813630.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाना प्रभारी भजनाराम का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image1622408507-17729344688572516612904388688221.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में राजकोप सिटीजन ऐप के प्रचार के लिए जागरूकता अभियान

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image-305668360-17729341313755330035752086989333.jpg
  • Top news

पावटा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व सरपंच का व्याख्यान

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
image_editor_output_image-1197388350-17729332432853548479490517673304.jpg
  • Top news

पावटा में स्व. बिसना देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Rajesh Kumar Hadia March 8, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.