Home Rajasthan News Neemrana नीमराना में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, सैनिकों के सम्मान में उमड़ा...

नीमराना में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, सैनिकों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

0

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना में शुक्रवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के साहस और शहीद सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा करीब 2 किलोमीटर दूरी तक निकाली गई, जिसमें 251 फुट लंबा तिरंगा झंडा लेकर कार्यकर्ता देशभक्ति नारों और डीजे पर देशभक्ति गानों की धुन पर चलते नजर आए।

img 20250530 wa01163829483956452182064

यात्रा का शुभारंभ भाजपा अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष महासिंह सिंह चौधरी, भाजपा नेत्री डॉक्टर अंजली यादव और पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया ने तिरंगा दिखाकर किया।

इस दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। बीजेपी जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी और डॉ अंजलि यादव ने बताया कि तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के साहस और बलिदान के सम्मान में निकाली गई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के कारण ही देश सुरक्षित है और आतंकवादियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह सिंह चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया,

बीजेपी नेत्री डॉक्टर अंजली यादव, नीमराना पूर्व प्रधान सविता यादव, लख्मीचंद यादव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जय भारत सोनी, दुर्गा दत्त शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विशेषर चौधरी, जालावास सरपंच अजीत यादव, किन्नर गुरु मधु शर्मा और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version