Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Boxing Qualifier 2024 | ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर से बाहर हुआ भारत का ‘ये’ चैम्पियन, आयरलैंड ने 0…
  • SPORTS

Boxing Qualifier 2024 | ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर से बाहर हुआ भारत का ‘ये’ चैम्पियन, आयरलैंड ने 0…

News Chakra March 9, 2024
Boxing-Qualifier-2024-ओलंपिक-मुक्केबाजी-क्वालीफायर-से-बाहर-हुआ.webp

Mohammad Hussamuddin

मोहम्मद हुसामुद्दीन (फाइल फोटो)

Loading

बस्तो अर्सिज़ियो (इटली): भारत (India) के विश्व चैंपियनशिप (World Championships) के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (Mohammad Hussamuddin) की चोट से उबरने के बाद वापसी निराशाजनक रही और वह यहां पहले विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर (World Olympic Boxing Qualifier) में पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में आयरलैंड के जूड गैलाघेर से 0-4 से हार गए।

हुसामुद्दीन को पहले दौर में बाइ मिली थी। वह विश्व चैंपियनशिप 2023 के क्वार्टर फाइनल के दौरान बायें घुटने में लगी चोट के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। हुसामुद्दीन को लय हासिल करने में समय लगा और उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन गैलाघेर को बढ़त हासिल करने का मौका दिया। 

ऐसा रहा खेल 

आयरलैंड के 22 वर्षीय मुक्केबाज ने पहले राउंड में 5-0 से जीत दर्ज की। हुसामुद्दीन ने दूसरे राउंड में वापसी की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। गैलाघेर ने तीसरे राउंड में भारतीय मुक्केबाज को आक्रमण नहीं करने दिया और आखिर में यह मुकाबला जीता। भारत ने इस प्रतियोगिता में नौ मुक्केबाज उतारे थे लेकिन अब केवल निशांत देव (71 किग्रा) ही ओलंपिक कोटा हासिल करने की दौड़ में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें

भारत के लिए अभी तक निकहत ज़रीन (50 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), परवीन हुडा (57 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने एशियाई खेलों में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया है। 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: James Anderson | एंडरसन बने 700 विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते ‘तेज गेंदबाज’, इनके ऊपर हैं मुरलीधर…
Next: Ranji Trophy Final 2024 | मुंबई-विदर्भ के बीच कल होगी कांटे की टक्कर, इतिहास में पहली बार होगा ‘ये’ …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image858351596-17735034045191230939710365497589.jpg
  • Top news

पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.