Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कुम्हार समाज विधानसभा अध्यक्ष पद से जुड़ा मामला : अध्यक्ष पद पर दिनभर महापंचायत, शाम तक बेनतीजा बैठक
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कुम्हार समाज विधानसभा अध्यक्ष पद से जुड़ा मामला : अध्यक्ष पद पर दिनभर महापंचायत, शाम तक बेनतीजा बैठक

News Chakra July 12, 2023
Screenshot_20230712_171702_Video Player

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कुम्हार समाज विधानसभा अध्यक्ष पद से जुड़ा मामला : शहर के राजा दक्ष प्रजापति छात्रावास विकास समिति के 17 जुलाई को होने वाले विधानसभा अध्यक्ष चुनाव से पहले क्षेत्राधिकार को लेकर छिड़ी रार बुधवार को भी नहीं सुलझ पाई। मंगलवार को उम्मीदवारों को निर्वाचन पत्र वितरण के समय क्षेत्र अधिकार विवाद के बीच उम्मीदवारों ने समिति पदाधिकारियों पर पद ना छोड़ने का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीएल बासनीवाल को बर्खास्त करने की मांग की थी।

कुम्हार समाज विधानसभा अध्यक्ष पद से जुड़ा मामला : अध्यक्ष पद पर दिनभर महापंचायत, शाम तक बेनतीजा बैठक
महापंचायत बैठक के दौरान निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को रखते शिक्षाविद डॉ. एमपी कुमावत

इसके बाद आज बुधवार छात्रावास परिसर में हुई समाज के गणमान्य लोगों की महापंचायत में दिनभर जमकर हंगामा चला। समाज के लोगों ने समिति पदाधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया और जमकर समिति पदाधिकारियों को खरी- खोटी सुनाई।

कुम्हार समाज विधानसभा अध्यक्ष पद से जुड़ा मामला : अध्यक्ष पद पर दिनभर महापंचायत, शाम तक बेनतीजा बैठक
बैठक में हंगामे के दौरान

इस बीच आज सुबह निर्वाचन पत्र जमा कराने वाले एकमात्र उम्मीदवार बस्तीराम मोरदा ने खुद को निर्विरोध उम्मीदवार घोषित कर दिया। … तो वहीं समाज के उपस्थित लोगों ने चंदाराम पूतली या मामचंद ठेकेदार को अध्यक्ष बनाने की मांग रखी। इससे पहले उम्मीदवार बस्तीराम मोरदा व चंदाराम पूतली ने मामचंद ठेकेदार को अध्यक्ष के लिए समर्थन प्रस्ताव रख दिया। इस प्रकरण के बीच एक बार फिर उपस्थित लोगों में हंगामे का माहौल बना रहा। देर शाम तक निर्वाचन कमेटी व समाज के गणमान्य लोग व समिति पदाधिकारी अध्यक्ष पद पर किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे थे।

कुम्हार समाज विधानसभा अध्यक्ष पद से जुड़ा मामला : अध्यक्ष पद पर दिनभर महापंचायत, शाम तक बेनतीजा बैठक
बैठक में परगना क्षेत्र की बजाय विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव कराने की बात को पुरजोर तरीके से रखते समाजसेवी हेमराज प्रजापत

ये रहे मौजूद… इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ताराचंद, जिनकी अध्यक्षता में आज की महापंचायत आयोजित की गई, इसके अलावा शिक्षाविद एमपी कुमावत, इंद्राज वर्मा, सुरेश कमांडेंट, जगराम प्रजापति, हरिराम प्रजापति व दक्ष सेवा संस्थान के अध्यक्ष नरेश प्रजापति, रामकरण प्रजापति, दयाशंकर प्रजापत व पावटा से समाजसेवी हरिराम जी, टिंकू प्रजापति, ग्यारसी लाल गुरुजी, हेमराज भौनावास व मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीएल बासनीवाल, पूर्व अध्यक्ष मामचंद ठेकेदार, अमर सिंह प्रजापत, कैलाश चंद प्रजापत, चंदा राम प्रजापत, रामअवतार प्रजापत, कमलेश प्रजापत, शैतान सिंह प्रजापत सहित समिति पदाधिकारी व सैकड़ों समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण
  • बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: इलैक्ट्रॉनिक मशीन एवं वीवीपैट का प्रदर्शन, युवाओं को मतदान के लिए किया प्रेरित
Next: कोटपूतली के डाबला रोड पर हादसा, ट्रॉले की चपेट में आया ई- रिक्शा

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.