न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सरुंड थाना परिसर में पुलिस और आमजन के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से सीएलजी सदस्यों, महिला सुरक्षा सखियों और ग्राम रक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व डीवाईएसपी राजेंद्र बुरड़क और थानाधिकारी बाबूलाल ने किया।
बैठक में आगामी त्योहारों को भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आपसी सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही, आमजन की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग देने और समाज में शांति बनाए रखने के संकल्प के साथ बैठक समाप्त की।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।