
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली. सीएम अशोक गहलोत का आज कोटपूतली आने का कार्यक्रम है. सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद होने का दावा कर रहा है वही सभा स्थल के बाहर एलबीएस कॉलेज की दीवारों पर देर रात किसी ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर काले पोस्टर लगा दिए. एलबीएस कॉलेज की दीवारों पर लगाए गए काले पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो प्रशासन में हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस प्रशासन ने पोस्टरों को दीवार से हटवा दिया है लेकिन सीएम की सभा से पहले सभा स्थल पर पोस्टर लगना चर्चा का विषय बन गया है।

सीएम अशोक गहलोत की सभा से ठीक पहले दीवारों पर लगाए गए काले पोस्टर पेपर लीक प्रकरण को लेकर है. लगाए गए पोस्टरों में सौजन्य भाजपा युवा नेता राजेश रावत का नाम लिखा हुआ है. इधर कोटपूतली एएसपी विद्या प्रकाश ने बताया कि जानकारी में आने पर सभी पोस्टरों को वहां से हटा दिया गया है.
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत
- पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान
- बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
- राजस्थान के अलवर-जयपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा दिखा पैंथर



