Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • David Warner | ‘अब युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का समय’, वॉर्नर बोले- मैंने अपना काम पूरा किया
  • SPORTS

David Warner | ‘अब युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का समय’, वॉर्नर बोले- मैंने अपना काम पूरा किया

News Chakra February 13, 2024
David-Warner-retired-from-ODI-नए-साल-पर-दिग्गज.webp

David Warner Coach

डेविड वार्नर (file Photo)

Loading

पर्थ: दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर संभवत: अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद कहा कि उनका समय पूरा हो रहा है और अब युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आगे आना चाहिये।  वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के आखिरी मैच को खेलने के बाद समझा जा रहा है कि वॉर्नर  टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 

पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप फाइनल की जीत के बाद इस 37 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा था, जबकि उनका टेस्ट करियर जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट में अर्धशतक के साथ समाप्त हुआ। वॉर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 49 गेंद में 81 रन की पारी खेलने के बाद कहा, ‘‘मैं अच्छा हूं और अपने काम को लगभग पूरा कर लिया है, अब युवाओं के लिए आगे आने और अपनी प्रतिभा दिखाने का समय आ गया है।”

यह भी पढ़ें

टेस्ट में अपनी संन्यास की घोषणा करते हुए इस खब्बू बल्लेबाज ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह दुनिया भर में टी20 अंतरराष्ट्रीय और टी20 लीग के लिए उपलब्ध रहेंगे। वॉर्नर ने 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3067 रन बनाए हैं। वह इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई की टीम का हिस्सा है।  वह इसके बाद आईपीएल के लिए भारत जायेंगे और फिर टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रेक लेना और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना अच्छा होगा। न्यूजीलैंड दौरे के बाद मेरे पास काफी समय होगा। विश्व कप से पहले आईपीएल के लिए भारत जाउंगा।”



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ishan Kishan | इशान किशन पर सख्त भारतीय क्रिकेट बोर्ड, IPL से पहले खेलने पड़ सकते हैं रणजी के मुकाबले…
Next: ISSF Junior World Cup | स्पेन में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.