Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • बीएससी छात्र का फंदे से झूलता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
  • Rajasthan News
  • Jaipur

बीएससी छात्र का फंदे से झूलता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

News Chakra January 25, 2023
सुबोध कॉलोज में बीएससी फस्ट ईयर छात्र अमित मीणा ने

जयपुर. बीएससी फर्स्ट ईयर के छात्र अमित मीणा ने 5 लड़कों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की जानकारी मिलने पर मालवीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को सूचना दी। बच्चे के सुसाइड की जानकारी मिलने पर परिवार जयपुर पहुंचा और पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया। 17 साल का अमित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

अमित के कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को 4 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने अमित का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच लड़कों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज किया हैं। इस मामले की जांच सीआई मालवीय नगर कर रहे हैं।

चार पन्ने के सुसाइड नोट में 5 लोगों का नाम
अमित के पिता इंद्राज मीणा ने बताया कि 17 साल का अमित जो 12वीं में 65% अंक लाया था। अच्छी पढ़ाई के लिए 4 माह पहले ही अमित जयपुर आया और सुबोध कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करने लगा। अमित ने मालवीय नगर मॉडल टाउन में एक कमरा किराए पर लिया। अमित के साथ सुमित पुत्र रामोतार एक रूम में रहते था। सुमित और उसके दोस्तों ने मिलकर अमित को कई बार कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर भी पिलाई। ये लोग आए दिन अमित को धमकियां और उसके साथ मारपीट किया करते थे। जिसका जिक्र अमित ने अपने सुसाइड नोट में भी किया है।

इंद्राज मीणा ने बताया कि अमित से कुछ समय पहले विकास पुत्र रामकेश मीणा जिसके पिता महुआ में एएसआई भी हैं। कुछ पैसा उधार लिया था जिसे लेकर अमित कई बार विकास से पैसा मांग चुका था। पैसा देने के बजाय विकास और सुमित ने उसके साथ बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया। यही नहीं विकास और सुमित अपने दोस्त नरेंद्र, सौरव और गौरव के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करते। जबरन उसे शराब पिलाते और उसे प्रताड़ित करते हैं। इन सब से परेशान होकर अमित ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बीएससी फस्ट ईयर छात्र अमित मीणा ने किया सुसाइड

बीएससी फस्ट ईयर छात्र अमित मीणा ने किया सुसाइड

पुलिस ने शुरू की जांच

मालवीय नगर सीआई हरीसिंह ने बताया कि मृतक अमित के पास से सुसाइड नोट मिला हैं। जिसे परिवार के लोगो को भी दिखाया गया हैं। जिन छात्रों पर आरोप हैं वह भी जयपुर में पढाई करते हैं। इन सम्बंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। नामजद बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Source link

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राखी सावंत को अश्लील वीडियो मामले में राहत, एक्ट्रेस की गिरफ्तारी पर रोक एक फरवरी तक बढ़ी
Next: रिलीज हो रही है ‘पठान’, क्या देखनें जाएगें आप!

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.