डिस्कॉम चेयरमैन : कर्मचारियों के बीच पहुंची, सवाल- जवाब में हुआ मंथन

कोटपूतली सरदार स्कूल सभागार में लाइनमैन स्तर के कर्मचारियों की समीक्षा बैठक। डिस्कॉम चेयरमैन ने जानी कर्मचारियों की समस्या

कोटपूतली सरदार स्कूल सभागार में लाइनमैन स्तर के कर्मचारियों की समीक्षा बैठक

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा ने कोटपूतली स्थित सरदार स्कूल के सभागार में डिस्कॉम के अधिकारियों एवं लाइनमैन स्तर के कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और उपभोक्ता-अनुकूल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान डिजिटल डेस्क, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल मीटरिंग प्रणाली सहित विभाग में चल रहे तकनीकी नवाचारों की प्रगति की समीक्षा की गई। चेयरमैन आरती डोगरा ने कहा कि तकनीक का उद्देश्य केवल सिस्टम को स्मार्ट बनाना नहीं है, बल्कि फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को कम करना और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करना भी है।

कोटपूतली सरदार स्कूल सभागार में लाइनमैन स्तर के कर्मचारियों की समीक्षा बैठक

लाइनमैन व अन्य फील्ड स्टाफ ने बैठक में कार्यस्थल से जुड़ी व्यावहारिक समस्याएं, संसाधनों की उपलब्धता, तकनीकी प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरणों से संबंधित मुद्दे रखे। चेयरमैन ने कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइनमैन विद्युत तंत्र की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा व सुविधाएं विभाग की प्राथमिकता हैं।

डिजिटल मीटरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि इससे बिलिंग में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत होगा। वहीं एआई और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिकायत निस्तारण प्रणाली को और अधिक तेज़ व प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

कोटपूतली सरदार स्कूल सभागार में लाइनमैन स्तर के कर्मचारियों की समीक्षा बैठक

बैठक में सुपरडेंटिग इंजीनियर (रेगुलेशन) दिप्ती माथुर, कोटपूतली-बहरोड़ के सुपरडेंटिग इंजीनियर मनोज गुप्ता, सभी एरिया एईएन, जेईएन सहित जिले के सभी लाइनमैन और विद्युतकर्मी मौजूद रहे। बैठक के अंत में चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी बदलावों के साथ मानवीय संवेदनशीलता बनाए रखते हुए फील्ड स्टाफ और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।