न्यूज़ चक्र। कोटपूतली-बहरोड़। पंचायतीराज चुनाव की मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी ने चुनाव परिणामों का इंतजार बढ़ा दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के चार मतदान बूथों पर संबंधित सदस्य पदों के लिए हुए मतदान को शून्य घोषित करते हुए 22 नवंबर को पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने बताया कि जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 19 के बूथ संख्या 44, पंचायत समिति नारायणपुर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7 के बूथ संख्या 34 तथा पंचायत समिति पावटा के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 के बूथ संख्या 39 और निर्वाचन क्षेत्र संख्या 6 के बूथ संख्या 30 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतगणना के दौरान परिणाम प्रदर्शित नहीं हो सके थे।
कोटपूतली-बहरोड़ पंचायत चुनाव परिणाम LIVE: देखिए आपके यहां से कौन जीता
आयोग के निर्देशानुसार चारों बूथों पर 22 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद उसी दिन रात 9 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। जिला परिषद के मतों की गणना जिला मुख्यालय पर तथा पंचायत समिति के मतों की गणना संबंधित मुख्यालयों पर होगी।
