बहरोड़ पंचायत समिति चुनाव परिणाम 2026: सभी वार्डों के विजेताओं की पूरी सूची

न्यूज़ चक्र, बहरोड़। पंचायत समिति चुनाव के नतीजों में बहरोड़ क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। पंचायत समिति के 15 वार्डों के घोषित परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 4 और भाजपा को 3 वार्डों में सफलता मिली है। नतीजों ने साफ कर दिया कि इस बार बहरोड़ में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के सामने निर्दलीय उम्मीदवारों ने कड़ी चुनौती पेश की।

चुनाव मैदान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 13-13 प्रत्याशी उतारे थे। इसके अलावा अन्य दलों के 64 प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। चुनाव परिणामों में निर्दलीयों का आठ सीटों पर जीत दर्ज करना क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बहरोड़ पंचायत समिति: तीसरे चरण में हुआ था 77.69 प्रतिशत मतदान

बहरोड़ क्षेत्र में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए 3 नवंबर को तीसरे चरण में मतदान कराया गया था। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और क्षेत्र में कुल 77.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अब मतगणना के बाद पंचायत समिति के सभी 15 वार्डों का परिणाम सामने आ चुका है।

25 से 28 नवंबर तक होंगे प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव

पंचायत चुनाव की अगली कड़ी में अब जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, पंचायत समिति प्रधान और उप प्रधान के निर्वाचन की प्रक्रिया होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव कराया जाएगा।

इन पदों के निर्वाचन में जिला परिषद और संबंधित पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे। ऐसे में पंचायत समिति के चुनाव परिणामों के बाद अब सभी की निगाहें प्रधान और अन्य प्रमुख पदों के निर्वाचन पर टिकी हैं।

पंचायत समिति बहरोड़ के चुनाव परिणाम जारी। सभी 15 वार्डों के विजयी प्रत्याशियों की सूची यहां देखिए।
वार्ड संख्याविजयी प्रत्याशीपार्टी / स्थिति
01कृष्णानिर्दलीय
02सुनीता देवीनिर्दलीय
03अनिल कुमारBJP
04दिलीप सिंहBJP
05महिपालनिर्दलीय
06योगेश कुमार मेहताINC
07शांति देवीनिर्दलीय
08प्रद्युम्मन यादवनिर्दलीय
09शर्मिला यादवनिर्दलीय
10अजीत कुमार यादवBJP
11सुर्मिला गुर्जरनिर्दलीय
12नैना देवीINC
13राजेश कुमारINC
14पवन कुमारINC
15सरिता यादवनिर्दलीय
पंचायत समिति बहरोड़ : पार्टीवार विजेताओं का सारांश
पार्टी / स्थितिजीती सीटें
भाजपा (BJP)3
कांग्रेस (INC)4
निर्दलीय8
कुल सीटें15

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Comment