प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि, स्मृति स्मारक पर आयोजित हुई प्रार्थना सभा

स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुँचे दौसा के भण्डाना

पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि, कसाना ने किया स्व. पायलट की प्रतिमा पर माल्यार्पण

प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि, स्मृति स्मारक पर आयोजित हुई प्रार्थना सभा

न्यूज़ चक्र,कोटपूतली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व लोकप्रिय किसान नेता स्व. राजेश पायलट की 24 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर राजेश पायलट मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में दौसा के आगरा रोड़ स्थित ग्राम भण्डाना के श्री राजेश पायलट स्मृति स्मारक पर विशाल श्रद्धांजलि सभा एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।

श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने के लिये कोटपूतली से वाहन रैली के रूप में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के नेतृत्व में शामिल हुए। निजी सचिव लोकेश शर्मा ने बताया कि कृष्णा टॉकिज स्थित कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता वाहनों के द्वारा दौसा के ग्राम भण्डाना पहुँचे।

प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि, स्मृति स्मारक पर आयोजित हुई प्रार्थना सभा

इससे पूर्व कोटपूतली राजकीय एलबीएस पीजी महाविधालय स्थित स्व. पायलट की प्रतिमा पर पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धान्जलि भी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि, स्मृति स्मारक पर आयोजित हुई प्रार्थना सभा

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।