Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Elgar On Kohli | ‘विराट कोहली ने मेरे ऊपर थूका था’, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर का बड़ा …
  • SPORTS

Elgar On Kohli | ‘विराट कोहली ने मेरे ऊपर थूका था’, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर का बड़ा …

News Chakra January 29, 2024
Elgar-On-Kohli-विराट-कोहली-ने-मेरे-ऊपर-थूका.webp

Virat Kohli spat on me Dean Elgar said

डीन एल्गर और विराट कोहली (PIC Credit: Social Media)

Loading

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) ने दावा किया है कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक टेस्ट मैच के दौरान उन पर थूका था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) टीम के साथी एबी डिविलियर्स (Ab de Villiers) के कहने पर दो साल बाद उन्होंने माफी मांगी थी।  

एल्गर ने दिसंबर में घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में उन्होंने इस मैच में टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने हालांकि उस श्रृंखला का उल्लेख नहीं किया जिसमें यह घटना घटी थी लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वाक्या 2015 में दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा हो सकता है।  

एल्गर ने एक पॉडकास्ट पर इस जानकारी साझा करते हुए यह भी कहा कि उनकी कोहली और रविचंद्रन अश्विन के साथ झड़प हुई थी। एल्गर ने ‘बैंटर विद द बॉयज’ पॉडकास्ट पर यह बातें कही। इस कार्यक्रम में उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला क्रिस मौरिस और रग्बी खिलाड़ी जीन डिविलियर्स भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में वे पिच किसी मजाक की तरह थी।”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो ऐसा लगा कि अश्विन और ‘क्या नाम है उसका जजेजा…. जा-जा-जाजेजा (किसी ने पीछे से कहा जड़ेजा)’ के खिलाफ खुद को बचा रहा हूं और कोहली ने मेरे ऊपर थूक दिया।” एल्गर ने दावा किया कि उन्होंने पलटवार करते हुए कोहली को गंदी गाली दी। पॉडकास्ट के मेजबान ने जब एल्गर से पूछा कि क्या कोहली उनकी बातों का मतलब समझ सकें, तो उन्होंने कहा, ‘‘हां, वह समझ गया होगा, क्योंकि (एबी) डिविलियर्स आरसीबी में उसके साथी थे। मैंने कहा ‘अगर तुम ऐसा करोगे तो मैं तुम्हें पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दूंगा’।”  

दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि जब डिविलियर्स को इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने दोस्त और आरसीबी टीम के साथी के सामने यह मामला उठाया। एल्गर ने यह नहीं बताया कि डिविलियर्स ने कोहली के साथ इस घटना पर कब चर्चा की। इस वामहस्त बल्लेबाज ने कहा, ‘‘वैसे भी, मुझे एहसास हुआ कि डिविलियर्स को पता चल गया कि उसने क्या किया है और वह उसके पास गया और कहा, ‘दोस्त, तुम मेरे साथी खिलाड़ी पर क्यों थूक रहे हो? यह अच्छा नहीं है’ और दो साल बाद, उसने (कोहली) दक्षिण अफ्रीका में मैच के दौरान मुझे एक तरफ बुला कर कहा कि क्या हम श्रृंखला के अंत में ड्रिंक करने जा सकते हैं?”

एल्गर के मुताबिक, ‘‘ कोहली ने कहा, ‘मैं अपनी हरकत के लिए माफी मांगना चाहता हूं।’ उसने दक्षिण अफ्रीका में दो साल के बाद माफी मांगी और कहा कि क्या हम इस श्रृंखला के बाद साथ में ड्रिंक कर सकते है। हम सुबह के तीन बजे तक एक साथ थे। यह तब की बात है जब वह ड्रिंक करता था। जाहिर है वह अब थोड़ा बदल गया है।” 

यह पूछे जाने पर कि कोहली और अश्विन जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना अंतिम टेस्ट खेलने का उनका अनुभव कैसा था, एल्गर ने जवाब दिया, ‘‘शानदार।” दिसंबर 2023 में केपटाउन में अपनी अंतिम टेस्ट पारी में एल्गर के बल्ले से कैच लेने के बाद कोहली ने खुल कर जश्न नहीं मनाया और पवेलियन लौटते समय उन्हें गले लगा लिया। कोहली ने उन्हें अपनी एक टेस्ट जर्सी भी दी। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: MS Dhoni | एमएस धोनी ने दिल्ली HC से लगाई गुहार, मानहानि मामले पर कहा- ये केस सुनवाई के योग्य नहीं
Next: Keshav Maharaj | अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज, कहा…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.