न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। चक्रवात के प्रभाव से कोटपूतली क्षेत्र में आज बुधवार सुबह 5:00 बजे करीब 1 घंटे बारिश हुई. फिलहाल बारिश से किसी तरह का कोई नुकसान होने के समाचार नहीं है। बारिश के चलते करीब डेढ़ महीने पहले बुवाई की गई है, जिसमें ग्वार और ज्वार की बुवाई करीब 15- 20 दिन पहले की गई। इसके अलावा विभिन्न सब्जियों की फसलों को भी फायदा हुआ है.
वहीं दूसरी तरफ खरीफ की अन्य फसलें जैसे मूंग, मोठ, बाजरा, ग्वार- ज्वार की भी किसान बुवाई कर सकेंगे. अच्छी बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर भी खुशियों के भाव है. मंगलवार सुबह से ही तेज धूप होने के कारण किसान खेतों में बुवाई के लिए जुट गए लेकिन आज सुबह झमाझम बारिश होने के कारण बुवाई किए हुए खेतों में नुकसान होने की संभावनाएं है.
दूसरी ओर कोटपूतली शहर में जलभराव के कारण बाढ़ के हालात उत्पन्न ना हों, इसके लिए नगर परिषद ने टीम गठित की हुई है जो अलर्ट मोड पर है. कोटपूतली कृषि कार्यालय के सहायक कृषि अधिकारी रमेश भारद्वाज ने बताया बारिश से किसानों को फायदा होगा.
- पावटा क्षेत्र में सालासर क्रेशर के पास दो विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस बरामद, बिना नंबर की बोलेरो कैंपर जब्त
- पावटा उपखंड में सामाजिक समरसता का प्रतीक बना प्रागपुरा का गोगाजी मंदिर
- पावटा क्षेत्र के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, ‘कोर्ट वाली दीदी’ पेटी की शुरुआत
- पावटा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बुद्धराम 48 घंटे की तलाश के बाद दिल्ली में सकुशल मिले
- राजस्थान – हरियाणा सीमा के बाबा रामेश्वरदास धाम में प्राचीन आदमकद प्रतिमा हटाने से विवाद गहराया
