Home Rajasthan News Kotputli वन मंत्री संजय शर्मा ने मुंडावर में बाबा धोकल नाथ आश्रम के...

वन मंत्री संजय शर्मा ने मुंडावर में बाबा धोकल नाथ आश्रम के वार्षिकोत्सव में की शिरकत, ।

0
img 20250406 wa01354621137068546698904

  न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) संजय शर्मा रविवार को मुंडावर के ग्राम छापुर स्थित बाबा धोकलनाथ जी आश्रम में आयोजित वार्षिक मेले में शिरकत कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मंत्री शर्मा ने मंदिर में धोक लगाकर रामनवमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की पहचान है इन आयोजनों से सामाजिक सद्भाव व भाईचारा बढ़ता है। संत समुदाय के बताए मार्ग पर चलकर धार्मिक सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।उन्होंने बाबा योगेंद्र नाथ से आशीर्वाद लिया।

इस दौरान तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ, अलवर दक्षिण जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, अलवर नगर निगम के पूर्व महापौर घनश्याम गुर्जर, पं. जले सिंह सहित अनेक प्रबुद्ध व्यक्ति व बड़ी संख्या में श्रद्धांलु मौजूद रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version