न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला कोटपूतली बहरोड के हरसोरा थाना क्षेत्र में देर रात पिकअप सवार एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस अभी घटना से संबंधित कुछ भी बताने से बच रही है, बानसूर डीवाईएसपी सुनील कुमार ने साफ तौर पर कहा कि ‘एक बार एफआईआर आ जाए उसके बाद ही कुछ बता पाएंगे’। डीवाईएसपी ने इतना जरूर बताया कि वन विभाग की टीम पिकअप का पीछा कर रही थी। पिकअप में 3 लोग सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरसोरा से हमीरपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर ग्राम नरोला के समीप देर रात पिकअप सवार व अज्ञात लोगों के बीच मारपीट हुई। जबकि कुछ लोग पिकअप की जेसीबी से दुर्घटना होना भी बता रहे हैं। इस घटना में टपूकड़ा क्षेत्र के गांव मूसारी निवासी वसीम, उम्र लगभग 24 साल गंभीर घायल हो गया। जिसे कोटपूतली के बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है साथ ही अस्पताल परिसर में पुलिस जाप्ता भी तैनात कर दिया है।
जानकारी में यह भी सामने आया है कि पिकअप में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से दो मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- पांडवों की आस्था से जुड़ा सरुंड का सारंग माता धाम, नवरात्र में लगता है भक्तों का मेला
- पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव
- गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली
- प्रागपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी बदमाश देशी कट्टे सहित गिरफ्तार
- टसकोला की पहाड़ी पर आस्था की ज्योत जगा रहा जीण माता मंदिर
